लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन फिल्में रिलीज होने पर पीवीआर ने जताई निराशा, कही ये बड़ी बात

By भाषा | Updated: May 15, 2020 16:24 IST

फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ के निर्माताओं ने इसे 12 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज करने का फैसला किया है, जिस पर आईनॉक्स ने गुरुवार को एक बयान जारी कर अपनी ‘‘नाराजगी और निराशा’’ व्यक्त की।

Open in App
ठळक मुद्देपीवीआर ने उद्योग में अपने साथी आईनॉक्स के साथ मिलकर फिल्मों को सीधे स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर रिलीज करने पर चिंता जताई है।विद्या बालन अभिनीत ‘शकुंतला देवी’ के निर्माताओं ने शुक्रवार को अपनी फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज करने की घोषणा की। 

देश की सबसे बड़ी थियेटर श्रृंखला पीवीआर पिक्चर्स ने शुक्रवार को कहा कि निर्माताओं के अपनी फिल्मों को सीधे स्ट्रीमिंग सेवाओं पर रिलीज करने और परंपरागत थियेटर को नजरअंदाज करने से वह निराश है। मल्टीप्लेक्स ने जोर देकर कहा कि फिल्मों का आनंद लेने के लिए थियेटर आज भी सबसे अच्छा माध्यम है। पीवीआर पिक्चर्स के सीईओ कमल ज्ञानचंदानी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम मानते हैं कि थियेटर रिलीज हमारे फिल्म निर्माताओं की मेहनत और रचनात्मक प्रतिभा का अनुभव करने का सबसे अच्छा तरीका है। ऐसा दशकों से न सिर्फ भारत में, बल्कि दुनिया भर में होता रहा है।’’ 

पीवीआर ने उद्योग में अपने साथी आईनॉक्स के साथ मिलकर फिल्मों को सीधे स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर रिलीज करने पर चिंता जताई है। फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ के निर्माताओं ने इसे 12 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज करने का फैसला किया है, जिस पर आईनॉक्स ने गुरुवार को एक बयान जारी कर अपनी ‘‘नाराजगी और निराशा’’ व्यक्त की। एक अन्य फिल्म विद्या बालन अभिनीत ‘शकुंतला देवी’ के निर्माताओं ने शुक्रवार को अपनी फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज करने की घोषणा की। 

ज्ञानचंदानी ने कहा कि कोविड​​-19 संकट ने सिनेमाघरों को दुर्भाग्यपूर्ण रूप से बंद कर दिया है, लेकिन उन्हें विश्वास है कि जब स्थिति सामान्य हो जाएगी, तो लोग निश्चित रूप से फिल्में देखने सिनेमाघरों में जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि एक बार जब हम इस संकट के अंत की ओर पहुंचेंगे, तो पिछले कई हफ्तों से घरों में कैद फिल्मप्रेमी आएंगे। एक बार जब हम (थियेटर) फिर खोलेंगे, लगातार अच्छी मांग देखने को मिलेगी।’’ 

उन्होंने कहा कि फिल्म रिलीज करने वालों ने निर्माताओं से कहा है कि वे फिल्मों की रिलीज तब तक रोककर रखें, जब तक कि सिनेमा हॉल फिर नहीं खुल जाते। उन्होंने कहा, ‘‘यह कहने की जरूरत नहीं है कि हम कुछ निर्माताओं के सीधे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर जाने के निर्णय से निराश हैं।’’ ज्ञानचंदानी ने कहा कि सिनेमा हॉल को पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म से प्रतिस्पर्धा मिली है। 

टॅग्स :अमेज़न प्राइमबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल