लाइव न्यूज़ :

Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने शुरु की 'पुष्पा 2' की तैयारी, 12 दिसंबर से होगी शूटिंग

By रुस्तम राणा | Updated: December 10, 2022 17:47 IST

'पुष्पा 2' को लेकर अब दर्शकों का इंतजार जल्द खत्म होगा। खबर है कि अल्लू अर्जुन 12 दिसंबर से हैदराबाद में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल की शूटिंग शुरू करेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देतेलुगू सुपरस्टार रूस से वापस आ गए हैं और उन्होंने पुष्पा 2 में अपनी भूमिका के लिए तैयारी शुरू कर दी हैफिल्म की शूटिंग के लिए अगले 15 दिनों के लिए अल्लू अर्जुन का बहुत व्यस्त शेड्यूल हैपुष्पा के निर्माता 2024 की शुरुआत में सीक्वल रिलीज़ करने की योजना बना रहे हैं

नई दिल्ली: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ब्लॉक बस्टर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' का सीक्वल को लेकर सबको इंतजार है। 'पुष्पा: द रूल' निस्संदेह सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को लेकर अब दर्शकों का इंतजार जल्द खत्म होगा। खबर है कि अल्लू अर्जुन 12 दिसंबर से हैदराबाद में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल की शूटिंग शुरू करेंगे। 

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, तेलुगू सुपरस्टार रूस से वापस आ गए हैं और उन्होंने पुष्पा 2 में अपनी भूमिका के लिए तैयारी शुरू कर दी है। उसके लिए कोई ब्रेक नहीं है। फिल्म की शूटिंग के लिए अगले 15 दिनों के लिए उनका बहुत व्यस्त शेड्यूल है। पिछले महीने, यह भी बताया गया था कि पुष्पा के निर्माता 2024 की शुरुआत में सीक्वल रिलीज़ करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पिछले रिलीज हुई पुष्पा: द राइज एक भारतीय तेलुगु भाषा की एक्शन ड्रामा थी जिसे सुकुमार ने लिखा और निर्देशित किया था। फिल्म में लाल चंदन की तस्करी के सिंडिकेट में एक तस्कर के उदय को दर्शाया गया है। पुष्पा का निर्माण माइथरी मूवी मेकर्स ने मुत्तमसेट्टी मीडिया के साथ मिलकर किया था। रिलीज होने के बाद यह तुरंत ब्लॉकबस्टर बन गई और इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। इस फिल्म को देश और दुनियाभर से लोगों ने प्यार दिया। 

फिल्म की महासफलता को लेकर अभिनेता एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में यह कहा था, "मुझे बहुत खुशी है कि हमारे यहां मतभेद हैं और इस देश की सुंदरता इसकी विविधता है। लेकिन जब यह फिल्म (पुष्पा: द राइज) बनी तो भारत ने इसका जश्न मनाया। हम सभी भारतीय फिल्म उद्योग के बेटे और बेटियां हैं। हम सभी को गर्व है कि यह भारतीय सिनेमा की जीत है। हमें बहुत खुशी है कि हम इस कठिन समय में मनोरंजन के साथ देश की सेवा कर सके।" 

टॅग्स :अल्लू अर्जुनटॉलीवुड सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतTMC Candidate List: बाबुल सुप्रियो, कोएल मल्लिक, राजीव कुमार और मेनका गुरुस्वामी को टिकट, बंगाल में 5 सीट पर राज्यसभा चुनाव, पहली बार भाजपा का खाता खुलेगा?

बॉलीवुड चुस्कीटीवीके चीफ और एक्टर विजय पर पत्नी ने लगाया बेवफाई का आरोप, तलाक के लिए अर्जी दाखिल की

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया