लाइव न्यूज़ :

Pushpa 2 box office collection: 621 करोड़ रुपये कमाई?, 3 दिन में तोड़े रिकॉर्ड,अल्लू अर्जुन धमाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2024 21:41 IST

Pushpa 2 box office collection day report: स्टूडियो ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है।

Open in App
ठळक मुद्देतीन दिन में ही 621 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म 2021 की तेलुगु ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा: द राइज’ का ‘सीक्वल’ है।भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी शुरुआत का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Pushpa 2 box office collection day report: तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इस फिल्म का निर्माण करने वाले प्रोडक्शन बैनर ‘मैत्री मूवी मेकर्स’ ने सोशल मीडिया पर फिल्म के नवीनतम बॉक्स ऑफिस आंकड़े साझा करते हुए बताया कि ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज के तीन दिन में ही 621 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। स्टूडियो ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है।

इसने रिलीज के तीन दिन में ही 621 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।’’ कंपनी के अनुसार, सुकुमार निर्देशित फिल्म ‘पुष्पा-2’ ने शनिवार को 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया था, जिससे यह इस आंकड़े तक सबसे तेजी से पहुंचने वाली फिल्म बन गई है। सुकुमार निर्देशित यह फिल्म 2021 की तेलुगु ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा: द राइज’ का ‘सीक्वल’ है।

फिल्म का दूसरा भाग हिंदी, तमिल, कन्नड़, बंगाली और मलयालम में डब संस्करणों के साथ बृहस्पतिवार को दुनिया भर में रिलीज हुआ और उसने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 294 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। इसने भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी शुरुआत का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

इससे पहले बॉक्स ऑफिस पर एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ (223.5 करोड़ रुपये) के नाम यह रिकॉर्ड था था। उसके बाद ‘बाहुबली 2’ (217 करोड़ रुपये) और ‘कल्कि 2898 ई’ (175 करोड़ रुपये) का स्थान था। फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के हिंदी संस्करण ने पहले दिन 72 करोड़ रुपये की कमाई कर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

फिल्म जवान के हिंदी संस्करण ने पहले दिन 65 करोड़ रुपये कमाए थे। मैत्री मूवी मेकर्स ने कहा कि हिंदी संस्करण ने तीसरे दिन 74 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसकी तीन दिन की कुल कमाई 205 करोड़ रुपये हो गई।

टॅग्स :अल्लू अर्जुनफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की‘बॉर्डर’ से ‘बॉर्डर 2’ तक: सुनील शेट्टी बोले- वर्दी पहनने की ख्वाहिश आज भी है

बॉलीवुड चुस्कीGodaan Poster Release: प्रमोद सावंत ने किया फिल्म 'गोदान' का पोस्टर विमोचन; कहा- "भारतीय संस्कृति और गौ-सेवा को बढ़ावा देने वाली यह फिल्म सराहनीय है"

बॉलीवुड चुस्कीCBFC विवाद खत्म, थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' को मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट

बॉलीवुड चुस्कीRaja Saab Box Office: द राजा साब बॉक्स ऑफिस पर उतरी, पहले दिन की कमाई जानकर चौंक जाएंगे

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत की दमदार एंट्री, कांतारा और तन्वी द ग्रेट बनीं दावेदार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीदुबई में गूंजेगा बॉलीवुड का सुर: ‘The UAE Rockstar’ में शामिल होंगी ये बड़ी हस्तियां

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहारिया के बीच हुआ ब्रेकअप? AP ढिल्लों कॉन्सर्ट विवाद के कुछ ही समय बाद दोनों का रिश्ता खत्म!