लाइव न्यूज़ :

CM अमरिंदर सिंह ने पंजाबी फिल्म ‘शूटर’ पर लगाई रोक, हिंसा फैलाने का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: February 9, 2020 16:25 IST

मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता से भी मामले पर गौर करने और फिल्म के निर्माताओं में से एक के. वी. ढिल्लों के खिलाफ संभावित कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देके. वी. ढिल्लों ने 2019 में वादा किया था कि वह इस कहानी पर फिल्म नहीं बनाएंगे।डीजीपी को फिल्म के प्रमोटर्स, निर्देशकों और अभिनेताओं की भूमिका पर भी गौर करने को कहा गया है। 

पंजाब सरकार ने फिल्म ‘शूटर’ पर रोक लगाते हुए उस पर ‘‘हिंसा’’ और ‘‘जघन्य अपराधों’’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। फिल्म गैंगस्टर सुखा काहलवां के जीवन पर आधारित है। राज्य सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार रात फिल्म पर रोक लगाने के आदेश दिए। बयान ने कहा, ‘‘ पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने फिल्म ‘शूटर’ पर रोक लगाने का आदेश दिया है, जो कि गैंगस्टर सुखा काहलवां के जीवन पर आधारित है और हिंसा, जघन्य अपराध, वसूली, धमकी जैसे कृत्यों को बढ़ावा देती है।’’

उसने कहा कि सुखा काहलवां की गैंगस्टर विक्की गौंडर और उसके साथियों ने 22 जनवरी 2015 को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब उसे जालंधर में अदालत में पेशी के बाद पटियाला जेल वापस लाया जा रहा था। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता से भी मामले पर गौर करने और फिल्म के निर्माताओं में से एक के. वी. ढिल्लों के खिलाफ संभावित कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया है।

के. वी. ढिल्लों ने 2019 में वादा किया था कि वह इस कहानी पर फिल्म नहीं बनाएंगे। डीजीपी को फिल्म के प्रमोटर्स, निर्देशकों और अभिनेताओं की भूमिका पर भी गौर करने को कहा गया है। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपफिल्म डायरेक्टरपंजाबबॉलीवुड न्यूज़ रिकैपक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल