लाइव न्यूज़ :

पुलवामा आतंकी हमला: सलमान खान ने अपनी फिल्म से रिप्लेस किया इस पाकिस्तानी सिंगर का गाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 19, 2019 20:25 IST

पूरी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने यह निर्णय लिया है कि फिल्मों में या टीवी जगत में किसी भी पाकिस्तानी को किसी भी रूप में शामिल नहीं किया जाएगा। साथ ही आने वाली फिल्मों के मेकर्स ने यह निर्णय लिया है कि वे अपनी फिल्में पाकिस्तान में रिलीज नहीं करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म नोटबुक में पाकिस्तानी सिंगर का गाना हटाया।फिल्म टोटल धमाल अब पाकिस्तान में नहीं होगी रिलीज।फिल्म सोन चिड़िया भी पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी।

कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से पूरे देश में पाकिस्तान की आलोचना की जा रही है। अब इसका असर हिंदी फिल्म जगत पर भी देखने को मिल रहा है। मौजूदा हाल को देखते हुए सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म नोटबुक में पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम का गाना रिप्लेस करने का निर्णय लिया है। सलमान खान प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में अब यह गाना किसी दूसरे सिंगर द्वारा गाया जाएगा।

दरअसल पूरी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने यह निर्णय लिया है कि फिल्मों में या टीवी जगत में किसी भी पाकिस्तानी को किसी भी रूप में शामिल नहीं किया जाएगा। साथ ही आने वाली फिल्मों के मेकर्स ने यह निर्णय लिया है कि वे अपनी फिल्में पाकिस्तान में रिलीज नहीं करेंगे।

फिल्म टोटल धमाल पाकिस्तान में नहीं होगी रिलीज

पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले की वजह से पूरे देश की जनता में आक्रोश फैल चुका है। हिन्दी फिल्म जगत में भी इसका असर दिखना शुरू हो गया है। सोमवार को दिल्ली में हुई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान टोटल धमाल की टीम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले की वजह से हम फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि टीम को यही सही लग रहा है। अपनी तरफ से जो हम जो कर सकते हैं हमने वही किया। देश के ऐसे हालात पर हम हमारी फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं कर सकते। पाकिस्तान का विरोध करते हुए सोन चिड़िया के मेकर्स ने भी यह निर्णय लिया है कि वह अपनी फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज नहीं करेंगे।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलासलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया