लाइव न्यूज़ :

प्रियंका ने पति निक से की ये सुपरहीरो बनने की ख्वाहिश, सोशल मीडिया पर छाया देसी गर्ल का अंदाज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 1, 2019 16:28 IST

शादी के एक महीने बाद ही प्रियंका ने अनोखी फरमाइश कर दी है। देसी गर्ल ने अब तक की सबसे बड़ी फिल्म और सुपरहिट किरदार करने की इच्छा जाहिर पति से की है।

Open in App

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा ने बीते साल अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की। दोनों की शादी देश लेकर विदेश तक चर्चा का विषय रही। शादी के बाद से दोनों अलग-अलग जगहों पर एक दूसरे के प्यार में डूबे देखे जाते हैं। 

लेकिन अब शादी के एक महीने बाद ही प्रियंका ने अनोखी फरमाइश कर दी है। देसी गर्ल ने अब तक की सबसे बड़ी फिल्म और सुपरहिट किरदार करने की इच्छा जाहिर पति से की है। हॉलीवुड की सबसे चर्चित और डीसी एक्सटेंड यूनिवर्स के मशहूर हीरो फिल्म बैटमैन का किरदार करने वाले एक्टर बेन एफ्लेक ने डीसी की आने वाली फिल्म 'द डार्क नाइट' के सीक्वल से हट चुके हैं। 

फिल्म से हट जाने के बाद डीसी अपने नए बैटमैन की तलाश में जुट गया है, ऐसे में बैटमैन के लिए हॉलीवुड के कई कलाकारों से संपर्क किया जा रहा है। ऐसे में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिखा कि वह छा गई हैं। 

प्रियंका ने निक जोनस से बैटमैन बनने की इच्छा जाहिर की है। हाईपरबिस्ट नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने बैटमैन के एक्टर बेन एफ्लेक की एक फोटो शेयर की गई और पूछा गया कि 'द डार्क नाइट' के सीकव्ल के लिए कौन सबसे बेहत हो सकता है। फिर क्या था देसी गर्ल ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है कि 'पहला नाम निक और आखिरी नाम जोनस।'

प्रियंका के इस कमेंट पर बॉलीवुड व बॉलीवुड के दोनों के फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। फैंस पूछ रहे हैं कि क्या निक इसके लिए जारी हैं। प्रियंका ने लेकिन अपने इस स्टाइल से फैंस को एक बार फिर से दीवाना कर लिया है। प्रियंका आए दिन निक को लेकर कई ना कोई कमेंट करती रहती हैं, जिससे वह फैंस के बीच छा जाती हैं। प्रियंका व निक ने बीते 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन पैलेस से शादी की थी।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ानिक जोनस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीपति की बाहों में प्रियंका चोपड़ा, शेयर की फैमिली फोटोज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो