लाइव न्यूज़ :

अपने पुराने घर को भूल गईं देसी गर्ल-बरेली के लोगों ने यूं मनाया प्रियंका-निक की शादी का जश्न

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 3, 2018 08:57 IST

Open in App

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के अमेरिकी गायक निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधने की खुशी का जश्न बरेली में भी जमकर मनाया गया. हालांकि शादी के कार्ड का इंतजार कर रहे बरेली के लोगों को निराशा हाथ लगी.

मगर उन्होंने शहर स्थित प्रियंका के पुराने घर को झिलमिल रोशनी से सजाकर और मिठाइयां बांटकर शादी की खुशियां मनायीं और अपनेपन का इजहार किया. बरेली रेलवे स्टेशन के पास स्थित प्रियंका के पुराने घर की देखभाल करने वाले पंडित परमेश्वर राय पांडे ने बताया कि 'बिटिया' की शादी का न्यौता नहीं मिलने के बावजूद शहर के लोगों ने शनिवार रात प्रियंका की शादी पर उनके सूने घर को आबाद कर दिया.

लोगों ने घर पर रोशनी की झालरें लगायीं, आतिशबाजी की और डीजे की धुन पर थिरके. अब तक ना जाने कितने क्िंवटल मिठाई भी बांटी जा चुकी है. शहर में तमाम जगह प्रियंका-निक के पोस्टर भी लगाए गए हैं. नहीं आया शादी का बुलावा पांडे ने बताया कि प्रियंका उन्हें अपना मामा मानती थीं. करीब डेढ़ महीने पहले फोन पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से उनकी बात हुई थी.

मगर बिटिया की शादी का बुलावा नहीं आया. वहीं, प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने बताया कि केयरटेकर परमेश्वर पांडे से पता चला कि प्रियंका की शादी की खुशियां बरेली के लोग खुशिया मना रहे हैं और उन्हें बरेली के लोगों पर गर्व है. चुनिंदा लोगों को फोन से दिया न्यौता मधु ने बताया कि उन्होंने प्रियंका-निक की शादी का कोई कार्ड नहीं छपवाया था.

बस चुनिंदा लोगों को फोन से न्यौता दिया गया. बरेली से तमाम लोगों के शुभकामना संदेश आ रहे हैं. व्यस्तता के कारण अभी वह धन्यवाद नहीं दे पा रही हैं. समय मिलने पर सभी को धन्यवाद देंगी. बता दें कि प्रियंका बरेली में ही पली-बढ़ीं हैं. उन्होंने बरेली के आर्मी स्कूल से अपनी शुरुआती शिक्षा ली है. मुफ्त में खिलायी चाट प्रियंका-निक की शादी की खुशी में बरेली के सिविल लाइन स्थित एक प्रतिष्ठान ने गरीब बच्चों को मुफ्त चाट खिलायी. यह वही दुकान है जिस पर प्रियंका अक्सर चाट खाने आती थीं.

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ा शादीप्रियंका चोपड़ानिक जोनस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीपति की बाहों में प्रियंका चोपड़ा, शेयर की फैमिली फोटोज

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट फैमिली तस्वीरें, निक जोनस के साथ रोमांटिक अंदाज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?