लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की शादी पर मां मधु ने तोड़ी चुप्पी, किया हैरान करने वाला खुलासा

By मेघना वर्मा | Updated: May 4, 2019 12:35 IST

इशिता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की और उनके साथ कैप्शन लिखा, 'खूबसूरत अंत को गुडबाय किस के साथ नई शुरुआत को चीयर्स' सिर्फ यही नहीं इशिता की इस फोटो पर उनकी मां ने कमेंट भी किया, 'पुरानी किताब को बंद करो और नई कहानी लिखो'। 

Open in App

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी टूटने की खबर पिछले कई दिनों से सुर्खियों में हैं मगर इस मामले में अभी तक किसी का आधिकारिक बयान नहीं आया था। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने फाइनली इस चीज पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। साथ ही कुछ चौका देने वाला खुलासा किया है। 

पिंकविलाक की एक रिपोर्ट की मानें तो मधु चोपड़ा ने बेटे सिद्धार्थ और इशिता कुमार की शादी पर बयान दिया है। रिपोर्ट में बताया है कि मधु चोपड़ा ने शादी पर कहा कि  दोनों(सिद्धार्थ और इशिता) ने आपसी सहमती से शादी को खत्म कर दिया है। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि मधु ने इस मामले में आगे कोई बात नहीं कही। 

ईशिता के इंस्टाग्राम पोस्ट से इस बात का कयास लगाया जा रहा था कि उनका अब सिद्धार्थ से रिश्ता खत्म हो चुका है। हाल ही में इशिता की शादी टली थी क्योंकि बताया जा रहा था कि प्रियंका चोपड़ा की होने वाली भाभी की तबियत सही नहीं है। मगर मधु चोपड़ा के इस बयान के साथ ये क्लीयर हो गया है कि अब उन दोनों की शादी कैंसिल हो गई हैं। 

इशिता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की और उनके साथ कैप्शन लिखा, 'खूबसूरत अंत को गुडबाय किस के साथ नई शुरुआत को चीयर्स' सिर्फ यही नहीं इशिता की इस फोटो पर उनकी मां ने कमेंट भी किया, 'पुरानी किताब को बंद करो और नई कहानी लिखो'। 

मां-बेटी के इस इनडायरेक्ट कंवर्सेशन से ही लोग इस बात का अंदाजा तो लगा रहे थे कि हो ना हो सिद्धार्थ और इशिता का रिश्ता टूट चुका है। अब मां मधु के बयान के बाद इस खबर पर मुहर लग गई है। इशिता ने भी पहले इंस्टाग्राम पर अपने रोके की कई तस्वीरें शेयर कीं थी जो बाद में डिलीट कर दीं।  

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीजब एक फिल्म ने बदल दी जिंदगी, प्रियंका चोपड़ा का 'फैशन' वाला टर्निंग पॉइंट

विश्वगुनीत मोंगा और प्रियंका चोपड़ा द्वारा समर्थित फिल्म 'अनुजा' ऑस्कर के लिए नामांकित

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया