लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: लेडी गागा ने जुटाए 127.9 मिलियन डॉलर-प्रियंका शाहरुख ने लिया हिस्सा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 22, 2020 06:20 IST

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए दुनियाभर के सिलेब्रिटीज डोनेशन दे रहे हैं। इस बीच इंटरनैशनल स्टार लेडी गागा ने एक वर्चुअल कॉन्सर्ट का आयोजन किया

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका ने ट्वीट किया, ''मैं बीती रात को 'वन वर्ल्ड : टुगेदर एट होम' का हिस्सा बनकर खुश हूंसभी स्वास्थ्यकर्मियों, जरूरी सेवाओं में काम करने वालों और इन दिनों काम कर रहे अन्य लोगों का हमारी खातिर रोज कोरोना से लड़ने के लिए शुक्रिया

इंटरनेशनल पॉप स्टार लेडी गागा ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए फंड जुटाने हेतु हाल ही में 'वन वर्ल्ड : टुगेदर एट होम' नाम से एक वर्चुअल कॉन्सर्ट किया. इसमें शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा जैसे भारतीय सितारों ने भी हिस्सा लिया. इस कॉन्सर्ट द्वारा जुटाए गए फंड की जानकारी देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस कॉन्सर्ट का हिस्सा बनाने के लिए लेडी गागा को थैंक्स कहा है.

प्रियंका ने ट्वीट किया, ''मैं बीती रात को 'वन वर्ल्ड : टुगेदर एट होम' का हिस्सा बनकर खुश हूं. दुनिया के हर हिस्से से बहुत सारे टैलंेटेड लोगों और रियल लाइफ हीरो के किस्से सामने लाना काफी प्रेरणादायक था. मैंने इसे अपने परिवार के साथ देखा. लेडी गागा आपकी क्रिएटिविटी और इंसानियत के लिए आपका शुक्रिया और कोविड-19 रिलीफ के लिए 127.9 मिलियन डॉलर जुटाने के लिए आपको बधाई.

सभी स्वास्थ्यकर्मियों, जरूरी सेवाओं में काम करने वालों और इन दिनों काम कर रहे अन्य लोगों का हमारी खातिर रोज कोरोना से लड़ने के लिए शुक्रिया.'' बता दें कि 'वन वर्ल्ड : टुगेदर एट होम' में प्रियंका ने शरणार्थी शिविरों में रह रहे लोगों की समस्याओं को उठाया था.

प्रियंका और शाहरुख के अलावा इस वर्चुअल कॉन्सर्ट में स्टेवी वंडर, पॉल मैकार्टनी, एल्टन जॉन, लिजो और टेलर स्विफ्ट जैसे बड़े सितारों ने भी शिरकत की. यह कॉन्सर्ट एक फंडरेजर के तौर पर प्लान नहीं किया गया था लेकिन 18 अप्रैल को हुए इस कॉन्सर्ट ने पूरे अमेरिका के लोगों को दान करने के लिए प्रेरित किया.

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल