लाइव न्यूज़ :

प्रियंका को मिले ये मंहगे गिफ्टस, इनकम टैक्स ने पकड़ाया नोटिस

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 25, 2018 17:34 IST

प्रियंका कुछ लग्जरी घड़ी और अन्य सामान को लेकर आयकर के मामले में फंस रही हैं।

Open in App

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा एक फिर विवादों में घिर गई हैं। प्रियंका इस बार अपने किसी लुक या प्रोजेक्ट को लेकर नहीं बल्कि इनकम टैक्स के मामले में फंसती नजर आ रही है। प्रियंका कुछ लग्जरी घड़ी और अन्य सामान को लेकर आयकर के मामले में फंस रही हैं। प्रियंका का कहना है कि यह लग्जरी चीजें उन्होंने खरीदी नहीं हैं यह उन्हें गिफ्ट में मिली हैं। लेकिन इनकम टैक्स विभाग का कहना है कि भारतीय अधिनियम के तहत प्रियंका को गिफ्ट में भी मिले लग्जरी सामानों पर टैक्स भरना  ही पड़ेगा।

खबरों के मुताबिक इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (आईटीएटी) ने करीब चार साल पहले भी प्रियंका के घर पर छापा मारा था। उन्होंने प्रियंका के घर पर आय से अधिक संपत्ति होने के जुर्म में यह छपा मारा गया था।

अपने उपर लगे इन आरापों को प्रियंका चोपड़ा ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। प्रियंका ने कहा है कि मुझे एक लग्जरी वॉच और कार गिफ्ट में मिली है। LVMH-TAG वॉच जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये है और टोयोटा प्रिअस कार जिसकी कीमत करीब 27 लाख रुपये है। मुझे यह एक कंपनी की तरफ से गिफ्ट के रूप में मिली है। मैंने इसे अपनी प्रोफेशनस इनकम से नहीं खरीदा है। इसलिए मैंने इसका टैक्स नहीं भरा है। 

वहीं इनकम टैक्स विभाग में प्रियंका की सभी बातों को मानने से मना कर दिया है। आयकर विभाग का कहना है कि यह दोनों चीजें इनकम टैक्स आईटी एक्ट के सेक्शन 28 के तहत आते हैं। इसके तहत प्रियंका को इस पर टैक्स देना होगा। अगर उन्हें कोई गिफ्ट मिले हैं तो उन्हें इसका टैक्स भरना होगा। 

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां

कारोबारटैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर; टैक्स फाइलिंग शुरू, आयकर विभाग ने जारी किए ITR-1 और ITR-4 फॉर्म

कारोबारसावधान! बिना पैन कार्ड के अधूरे रह जाएंगे ये 7 वित्तीय काम, आज ही चेक करें लिस्ट

कारोबारIncome Tax 2026: क्या आप भी टैक्स स्लैब बदलने की सोच रहे हैं? फैसला लेने से पहले अपनी सैलरी का यह गणित समझें

कारोबारIncome Tax on Pension: क्या रिटायर्ड कर्मचारियों को भी देना होगा टैक्स? जानें जरूरी नियम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार