लाइव न्यूज़ :

जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा, कह गईं ये बात

By मेघना वर्मा | Published: September 26, 2019 11:02 AM

Priyanka Chopra Reaction over Zaira Wasim:फिल्म 'द स्काई इज पिंक' 11 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म को सोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे'द स्काई इस पिंक' फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर नजर आएंगे।कुछ ही दिनों पहले जायरा वसीम ने फिल्म से संन्यास लेने का निर्णय किया है।

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। शादी के बाद प्रियंका की बॉलीवुड में ये पहली फिल्म होगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी नजर आएंगे। वहीं जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने के फैसले पर फाइनली प्रियंका चोपड़ा ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। 

दरअसल अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आई प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में जायरा वसीम को लेकर बातें कहीं हैं। जब प्रियंका से पूछा गया कि जायरा के बॉलीवुड को छोड़ने को लेकर क्या कभी उनसे बात हुई है। तो प्रियंका ने कहा कि उनकी जायरा से सिर्फ फिल्म और इंडस्ट्री को लेकर ही चर्चा हुई है। कभी उनके इस फैसले पर कोई बात नहीं हुई। प्रियंका ने कहा इससे उनका कोई वास्ता नहीं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंटरव्यू में कहा, 'ये जायरा का पर्सनल डिसीजन है. हम कौन होते हैं ये डिसाइड करने वाले कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं। वो एक बेहतरीन एक्टर हैं। उन्होंने कई फिल्मों में शानदार परफॉर्मेंसेंस दी हैं। हम हमेशा उनके अच्छे की कामना करते हैं।' बता दें इसी साल जायरा वसीम ने यह बात कही थी कि वह अब फिल्मों से संन्यास ले रही हैं।

बता दें जायरा वसीम ने सोशल मीडिया पर लम्बा पोस्ट शेयर कर रहा था कि वो इंडस्ट्री में खुद को फिट तो मानती हैं मगर वहां खुश नहीं है। उन्हें ऐसा महसूस हुआ है कि वह अपनी आत्मा और धर्म से कनेक्शन खोती जा रही हैं। इसिलए उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला किया है। जायरा के इस पोस्ट के बाद लगातार इसे लेकर गहमा-गहमी बढ़ गई थी। कुछ लोग इसे मुस्लिम समुदाय से भी जोड़ रहे थे।

फिल्म द स्काई इज पिंक की बात करें तो ये फिल्म 11 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म को सोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं। मूवी का गाना और ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। अब देखना होगा फिल्म लोगों पर क्या  इफेक्ट छोड़ती है। वहीं फरहान और प्रियंका की साथ में यह दूसरी फिल्म है दोनों इससे पहले दिल धड़के दो में साथ नजर आ चुके हैं।

टॅग्स :द स्काई इज पिंक मूवीप्रियंका चोपड़ाज़ायरा वसीम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअयोध्या पहुंचीं प्र‍ियंका चोपड़ा, बेटी मालती और पति निक जोनस संग किए रामलला के दर्शन

बॉलीवुड चुस्कीहबी निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा पहुंची फरहान अख्तर के घर, जानें इस खास मुलाकात के पीछे का राज

बॉलीवुड चुस्कीईशा अंबानी की होली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा के लुक ने ढाया कहर, हबी निक जोनस ने किया इंटरेस्टिंग कमेंट

बॉलीवुड चुस्कीInternational Women's Day 2024: बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने अपने दम पर बनाई पहचान, स्टारडम ऐसा कि फीके लगते हैं मेल एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीनिक जोनस ने बेटी मालती के साथ ली 'मॉर्निंग सेल्फी', लिटिल प्रिंसेस ने जीता फैन्स का दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअपने घर में मृत पाई गईं भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे, मौत से कुछ घंटे पहले व्हाट्सएप पर अपलोड किया था स्टेटस

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: दुबई कॉन्सर्ट में माहिरा खान को पहचानने में नाकाम रहे अरिजीत सिंह, फिर माफी मांगने के लिए बीच में रोका गाना

बॉलीवुड चुस्कीKalki 2898 AD: प्रभास, दीपिका पादुकोण-स्टारर मूवी अब जून में होगी रिलीज़, देखें फिल्म का नया पोस्टर

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan House Firing: लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल के खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ जारी, कनाडा में रहता है...

बॉलीवुड चुस्कीअंडे फ्रीज करने पर विचार कर रही हैं मृणाल ठाकुर, कहा- रिलेशनशिप कठिन होते हैं