लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा के फैन्स को लगेगा करारा झटका- इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं देसी गर्ल

By विवेक कुमार | Updated: September 18, 2018 10:46 IST

सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ने के बाद प्रियंका इन दिनों 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर नजर आएंगे।

Open in App

मुंबई, 18 सितम्बर: बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने फैन्स के साथ अपने दिल की बातें शेयर करती रहती हैं। बेबाक बयान के लिए फेमस प्रियंका ने अभी हाल ही में बताया कि उन्हें दमा रोग है और इसे छिपाने की जरुरत नहीं। प्रियंका ने सोमवार को ट्विटर पर एक विज्ञापन की शूटिंग को ट्वीट किया जिसमें उन्हें इस पर बात करते हुए देखा जा सकता है कि कैसे दमा भी उन्हें करियर की ऊंचाइयों पर जाने से नहीं रोक सका।

प्रियंका ने अपने ट्वीट में बताया कि “मुझे अच्छी तरह जानने वाले लोग जानते हैं कि मुझे दमा है। इसे क्यों छिपाऊं? मुझे यह पता था कि इसके पहले कि दमा मुझे अपने काबू में कर ले, मुझे उसे काबू में करना होगा। जब तक मेरे पास मेरा इनहेलर है, दमा मुझे मेरे लक्ष्य को पाने और बेरोक जिंदगी जीने से नहीं रोक सकता।”

वहीं ऐसी भी खबर है कि प्रियंका और निक अक्टूबर में शादी करने वाले हैं। प्रियंका के होने वाले पति निक का जन्म 16 सितंबर 1992 को अमेरिका के डैलस शहर में हुआ है और वह पेशे से गिटारिस्ट और सिंगर हैं। इसके अलावा निक पिता सॉन्ग राइटर और म्यूजिश‍ियन हैं जबकि उनकी मां साइन लैंग्वेज टीचर हैं। माता-पिता के अलावा निक के दो बड़े भाई केविन और जो जबकि एक छोटा भाई फ्रेंकी है। निक की परवरिश उनकी मां के पास न्यूजर्सी में हुई है।  

अगर फिल्मों के बारे में बात करें तो सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ने के बाद प्रियंका इन दिनों 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर नजर आएंगे।

ये फिल्म आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 'माय लिटिल इपिफनीस' नाम की एक किताब लिखी थी। आयशा चौधरी को जन्म से ही immune deficiency disorder थी, जिसके बारे में उन्हें 13 साल की उम्र में पता चला। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने मोटिवेशनल स्पीकर बन कर कई लोगों को निराशा से बाहर निकला। सिर्फ़ 18 साल की उम्र में ही उनका निधन हो गया था। 

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ानिक जोनससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?