लाइव न्यूज़ :

20 लाख से ज्यादा बार देखा गया कोराना वायरस से जुड़ा प्रियंका का ये वीडियो, जानिए क्या खास संदेश है इसमें?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 13, 2020 11:33 IST

बॉलीवुड की देसी गर्ल मे भारत के अलावा विदेश में भी अपना लोहा मजवाया है। विदेशी फिल्मों और टीवी शोज में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शानदार एक्टिंग से हर किसी को दीवाना किया है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश और विदेश हर जगह अब कोरोना वायरस का बड़ा असर देखने को मिल रहा है सिनेमा हो या खेल हर क्षेत्र में इस वायरस का गहरा असर देखने को तेजी से मिल रहा है।

देश और विदेश हर जगह अब कोरोना वायरस का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। सिनेमा हो या खेल हर क्षेत्र में इस वायरस का गहरा असर देखने को तेजी से मिल रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स ने एक तरफ जहां फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है तो वहीं कुछ सेलेब्स ने अपने कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया है। सेलेब्स अपने फैंस को वायरस से सावधान करने के लिए भी कह रहे हैं। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड की देसी गर्ल मे भारत के अलावा विदेश में भी अपना लोहा मजवाया है। विदेशी फिल्मों और टीवी शोज में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शानदार एक्टिंग से हर किसी को दीवाना किया है। ऐसे में भारत और दुनिया भर में फैल करे कोरोना वायरस पर अपने फैंस को प्रियंका चोपड़ा ने एक भारतीय तरीका अपनाने की सलाह दी है। प्रियंका का इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया ये वीडियो तेजी से पसंद किया जा रहा है।

प्रिंयका चोपड़ा हर किसी को कोरोना वायरस के प्रति जागरुक करती नजर आ रही हैं। ऐसे में हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका की कई फोटो हैं, इन सभी फोटो में प्रियंका हाथ जोड़कर नमस्ते करते नजर आ रही हैं। ये फोटो अलग अलग कार्यक्रमों की हैं। इस वीडियो के साथ ही प्रियंका ने एक मैसेज भी फैंस के लिए शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, 'सारी बात नमस्ते की है। दुनिया भर में हो रहे बदलावों के बीच लोगों को ग्रीट करने का एक पुराना लेकिन नया तरीका। प्लीज सभी सुरक्षित रहिए। प्रियंका का ये तरीका फैंस के बीच छा गया है।

प्रियंका को शुरू से ही कार्यक्रमों में नमस्ते करते देखा गया है। प्रियंका के फैंस भी उनके इस अंदाज को काफी पसंद करते हैं। प्रियंका विदेशी जमीं पर अपने इस अंदाज को खास कर अपनाती हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरसप्रियंका चोपड़ाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी