लाइव न्यूज़ :

रैपर डीएमएक्स के निधन पर प्रियंका ने जताया शोक, कहा- वह मेरे पसंदीदा कलाकारों में से एक थे

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 10, 2021 11:10 IST

हॉलीवुड रैपर डीएमएक्स का हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया, वो 50 वर्ष के थे

Open in App
ठळक मुद्देहॉलीवुड रैपर डीएमएक्स का निधनएक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने जताया शोक, कहा वह मेरे फेवरेट थेहार्ट अटैक के बाद रैपर लाइफ सपोर्ट पर थे

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ ने सोशल मीडिया पर ग्रैमी नॉमिनेटेड रैपर डीएमएक्स के निधन पर शोक जताया है । हॉलीवुड रैपर  डीएमएक्स का निधन 50 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से हो गया । वह न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में लाइफ सपोर्ट  पर थे ।

प्रियंका चोपड़ ने किया ट्वीट

प्रियंका चोपड़ा ने रैपर की मृत्यु पर ट्वीट किया, 'डीएमएक्स मेरे पसंदीदा कलाकारों में से एक है । उनके साथ काम करना सपने के सच होने जैसा था । उनका निधन संगीत जगत के लिए एख बड़ी क्षति है । डीएमएक्स को श्रद्धांजलि, उनके परिवार के लिए प्यार ।' 

लाइफ सपोर्ट पर थे रैपर डीएमएक्स

रैपर डीएमएक्स का पूरा नाम अर्ल सीमन्स है । न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार 2 अप्रैल को डीएमएक्स को दिल का दौरा पड़ा था और उनके परिवारवालों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया था । उनके निधन की खबर उनके परिवार की ओर से दी गई और कहा गया कि हमारे प्यारे डीएमएक्स अब इस दुनिया में नहीं रहे । हम जल्द ही श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करेंगे ।

डीएमएक्स ने अपने करियर की शुरूआत 1998 में अपना पहला स्टूडियो एलबम रिलीज किया था । इस एलबम का नाम 'इट्स डार्क एंड हेल हॉट' था। इसके बाद उन्होंने कई सफल एलबम बनाए जैसे एंड दैन देयर वॉज एक्स, फैल्श ऑफ माई  फैल्श , ब्लड ऑफ माई ब्लड , ग्रेट डिप्रेशन आदि।

रैपर ने कुल सात एलबम बनाए और तीन बार उन्हें ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया।  साथ ही उन्होंने कई फिल्मों में भी अभिनय किया है। इसमें रोमियो मस्ट डाई और क्रैडल 2 द ग्रैव जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं उन्होंने साल 2006 में रियलिटी टीवी सीरिज " डीएमएक्स सोल ऑफ ए मैन " में भी अभिनय किया है। उनका लास्ट एलबम अनडिसप्यूटिड रिलीज हुआ था। 

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाहॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?