लाइव न्यूज़ :

मुंबई से पहले दिल्ली में होगा प्रियंका-निक का पहला रिसेप्शन, डेट का हुआ खुलासा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 29, 2018 16:26 IST

Priyanka Nick receptions date: देसी गर्ल की 2 दिसंबर और 3 दिसंबर को दो रिवाजों से शादी होगी।

Open in App

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के तुरंत बाद अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी अपने मंगेतर निक जोनस से शादी कर रही हैं। जोधुपर के उम्मेद भवन में शादी के लिए प्रियंका और निक अपने परिवार के साथ वहां पहुंच चुके हैं। आज से प्रियंका की शादी की रिवाजे शुरू भी हो जाएंगी। 

देसी गर्ल की 2 दिसंबर और 3 दिसंबर को दो रिवाजों से शादी होगी। अब प्रियंका की शादी के बाद उनके रिसेप्शन की डेट भी सामने आ गई है।  स्पॉटब्वॉय की मानें तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने वेडिंग सेरेमनी मुंबई और दिल्ली दोनों जगहों पर देंगे। दोनों अपना पहले रिसेप्शन दिल्ली में देंगे। 

शादी के दूसरे दिन ही यानी 4 तारीख को इनका पहला रिसेप्शन  दिल्ली में होगा। इसके लिए दिल्ली में तैयारी भी शुरू हो गई हैं। कहा जा रहा है। रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो सकते हैं। हालांकि इस खबर की कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हो पाई है। कहा तो ये भी जा रहा है 4 तारीख के इस रिसेप्शन के बारे में अभी किसी तरह की जानकारी बाहर  नहीं की गई है। खबर के अनुसार  दिल्ली रिसेप्शन में इन दोनों ने कुछ क्लोज फ्रेंड्स और फिल्म जगत के कुछ लोगों को आमंत्रित किया है। इसमें संजय लीला भंसाली , कोस्टार रहे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी गेस्ट लिस्ट में शामिल हैं। 

बता दें कि वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत आज संगीत से होगी। प्रियंका देश की कई योजनाओं को प्रमोट भी कर चुकी हैं। वह स्वच्छ भारत मिशन से भी जुड़ चुकी हैं। ऐसे में देखना होगा कि अगर पीएम मोदी को वह शादी का निमंत्रण देती हैं तो क्या वह देसी दर्ल को आशीर्वाद देने जाते हैं या नहीं। ये सवाल इसलिए भी है क्योंकि प्रियंका की शादी जोधुपर है तो क्या पीएम वहां जाएंगे या फिर उनकी जगह कोई और जाएगा।

प्रियंका और निक की पहली मुलाकात टीवी शो 'क्वांटिको' के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। लेकिन पहली बार ये दोनों दुनिया के सामने मेटा गाला इवेंट के रेड कारपेट पर सामने आए थे। उसके बाद से ही दोनों को लगातार साथ देख जा रहा था। उसके बाद से इनके रिलेशनशिप को लेकर तमाम तरह की बातें होती रही. लेकिन 18 अगस्त को दोनों ने मुंबई में रोका करके सारी अटकलों पर विराम लगा दिया था। 

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ा शादीप्रियंका चोपड़ानिक जोनस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीपति की बाहों में प्रियंका चोपड़ा, शेयर की फैमिली फोटोज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया