लाइव न्यूज़ :

प्रियंका-निक के वेडिंग अवतार को मिला 'द सिम्पसन्स' अंदाज,सोशल मीडिया पर छाई फोटो

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 27, 2018 09:10 IST

Open in App

'द सिम्पसन्स' के चित्रकारों स्टेफानो मोन्डा और रीनो रुस्सो ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का कार्टून बनाकर नवदंपति को अपनी ओर से तोहफा दिया है. प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर इन दोनों कार्टूनों को शेयर किया है.

ये कार्टून जोधपुर में हिंदू और ईसाई रीति रिवाज से हुई उनकी शादी को दर्शाते हैं. इसमें उन्होंने सफेद रंग का गाउन और लाल रंग का लहंगा पहन रखा है. प्रियंका और निक ने एक दिसंबर को जयपुर स्थित उम्मेद भवन पैलेस में ईसाई रीति-रिवाज के अनुसार शादी की थी. इसके बाद दोनों ने दो दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी की थी.

पहला कार्टून ईसाई रिवाज वाली शादी का है. इसमें प्रियंका और निक अपनी अंगूठी दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. कार्टून में एक बोर्ड पर 'फर्स्ट चर्च ऑफ स्प्रिंगफील्ड- वेडिंग डे : प्रियंका एंड निक' लिखा दिखाई दे रहा है. पीसी ने इस तस्वीर का कैप्शन लिखा, 'लव सिम्पसन्स'.

हिंदू रीति-रिवाजों से हुए विवाह समारोह वाले कार्टून में नव दंपति सिम्पसन्स परिवार के तौर पर एक-दूसरे का हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं जिसमें परिवार के सदस्य होमर, मार्ग, बार्ट, लीजा और मैगी उन्हें देख रहे हैं. प्रियंका ने दिल के एक इमोजी के साथ तस्वीर के कैप्शन में हैशटैग सिम्पसन्स लिखा. हालांकि लाल जोड़े में प्रियंका की त्वचा का रंग पीला दिखाया गया, जबकि ईसाई शादी में उनकी त्वचा का रंग हल्का भूरा दिखाया गया है. इसके लिए कुछ लोग आलोचना भी कर रहे हैं.

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ानिक जोनस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीपति की बाहों में प्रियंका चोपड़ा, शेयर की फैमिली फोटोज

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट फैमिली तस्वीरें, निक जोनस के साथ रोमांटिक अंदाज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?