लाइव न्यूज़ :

निक जोनस के भईया और भाभी ने किया प्रियंका का बचाव, निक को शादी कर फंसाने का देसी गर्ल पर आरोप!

By भाषा | Updated: December 6, 2018 14:07 IST

यह लेख ‘द कट’ वेबसाइट पर पत्रकार मारिया स्मिथ ने लिखा है। इस लेख में दावा किया गया है कि निक जोनस ‘‘अपनी इच्छा के विरुद्ध इस चालबाजी से भरे संबंध में हैं।’

Open in App
ठळक मुद्देआरोप था कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा पर लिखा यह लेख नस्ली और महिला से घृणा करनेवाली सोच से भरा हुआ है। लेख के एक हिस्से में कहा गया है कि निक सिर्फ प्रेम प्रंसग चाहते थे। अभिनेत्री सोनम कपूर,  स्वरा भास्कर, गायिका सोना महापात्रा ने भी इस लेख को ‘महिला विरोधी, नस्ली बताया है।

अमेरिकी गायक निक जोनस के भाई जॉ जोनस और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर ने एक वेबसाइट पर छपे उस लेख की निंदा की है जिसमें अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आलोचना निक से उनकी शादी को लेकर की गई है।यह लेख ‘द कट’ वेबसाइट पर पत्रकार मारिया स्मिथ ने लिखा है। इस लेख में दावा किया गया है कि निक जोनस ‘‘अपनी इच्छा के विरुद्ध इस चालबाजी से भरे संबंध में हैं।’’ यह लेख नस्ली और महिला से घृणा करनेवाली सोच से भरा हुआ है। लेख के एक हिस्से में कहा गया है कि निक सिर्फ प्रेम प्रंसग चाहते थे लेकिन इसके बदले हॉलीवुड में हाल में कदम रखने वाली कलाकार ने उन्हें आजीवन कारावास दे दिया। 

जॉ और सोफी के साथ ही कई अन्य लोगों ने भी इस लेख की आलोचना की है। बाद में वेबसाइट ने भी इस लेख के लिए माफी मांग ली और लेख को वेबसाइट से हटा दिया। ‘द कट’ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बारे में छपी स्टोरी हमारे मानकों से मेल नहीं खाती है। हमने इसे हटा लिया है और इसके लिए माफी मांग ली है।' अभिनेत्री सोफी टर्नर ने इस लेख को बेहद अनुचित बताया। वहीं जॉ जोनस ने कहा कि इस लेख के लिए ‘द कट’ को शर्मिंदा होना चाहिए। अभिनेत्री सोनम कपूर भी प्रियंका चोपड़ा के समर्थन में उतर आयीं और इस लेख को ‘महिला विरोधी, नस्ली बताया।’’  गायिका सोना महापात्रा ने भी इस लेख को बेहद खराब बताया है।  अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी इस लेख की आलोचना की है। 

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ा शादीप्रियंका चोपड़ानिक जोनस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीपति की बाहों में प्रियंका चोपड़ा, शेयर की फैमिली फोटोज

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट फैमिली तस्वीरें, निक जोनस के साथ रोमांटिक अंदाज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?