लाइव न्यूज़ :

Priyanka Chopra-Nick Jonas Wedding Anniversary: प्रियंका-निक की शादी को हुए एक साल, एकदम फिल्मी है दोनों की लव स्टोरी

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 1, 2019 16:34 IST

आपको बता दें कि जब निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को जब देखा था तो पहली ही नजर में उन्हें प्रियंका से प्यार हो गया था। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2016 से हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देएक दिसंबर 2019 को प्रियंका चोपड़ा और निक ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी।2 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा और निक ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए थे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा  (Priyanka Chopra) आज अपने पति और हॉलीवुड सेलिब्रिटीनिक जोनस  (Nick Jonas) के साथ अपनी शादी की पहली सालगिरह (Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding Anniversary) मना रही हैं। पिछले साल यानी एक दिसंबर 2019 को प्रियंका चोपड़ा और निक ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। इसके बाद 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए थे।

यहां देखें:- प्रियंका और निक की पहली एनिवर्सरी पर वायरल हो रही हैं ये तस्वीरें

शादी होने के बाद प्रियंका और निक ने दिल्ली में रिसेप्शन दिया था। इस पार्टी में बॉलीवुड हस्तियों सहित पीएम मोदी भी शामिल हुए थे। शादी के बाद से ही प्रियंका और निक की एकसाथ कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। 

आपको बता दें कि जब निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को जब देखा था तो पहली ही नजर में उन्हें प्रियंका से प्यार हो गया था। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत की अगर हम बात करें तो यह 2016 से शुरु हुई। सबसे पहले निक जोनस ने प्रियंका को ट्वटर पर एक मैसेज भेजा था। निक ने इस मैसेज में लिखा था कि हमारे कुछ कॉमन फ्रेंड्स यह कह रहे हैं कि हमें मिलना चाहिए।

इस मैसेज के बाद पहली बार निक और प्रियंका की मुलाकात डिजाइनर राल्फ लॉरेन की मेट गाला पार्टी में हुई थी। शुरुआत में कुछ दिनों तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया। इस दौरान निक ने प्रियंका से अपने दिल की बात कह डाली यानी कि उन्हें प्रपोज कर दिया। प्रियंका भी निक के साथ काफी खुश थीं इसलिए उन्होंने भी इस प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया। फिर क्या था दोनों ने बड़े ही धूम-धाम से शादी की।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ानिक जोनसबॉलीवुड अभिनेत्रीहॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल