लाइव न्यूज़ :

असम में बाढ़: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग मिलकर लोगों की तरफ बढ़ाया मदद का हाथ, कही ये बड़ी बात

By अमित कुमार | Updated: July 27, 2020 12:11 IST

प्रियंका चोपड़ा अक्सर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आती रही हैं। कोरोना के कारण प्रभावित लोगों के लिए भी प्रियंका ने दान दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देअसम टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा ने बारिश की वजह से तकलीफ झेल रहे लोगों को लेकर चिंता जाहिर की है।बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस संग मिलकर बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।

असम में इस साल आई बाढ़ के कारण प्रदेश के 30 जिलों के 56 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में अब तक 128 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रही बारिश से बाढ़ के कारण असम के हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस संग मिलकर बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।

असम टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा ने बारिश की वजह से तकलीफ झेल रहे लोगों को लेकर चिंता जाहिर की है। प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा है- 'असम के लिए प्रार्थना कीजिए। उन्हें हमारे समर्थन की जरूरत है।' प्रियंका ने आगे लिखा- 'मैं कुछ विश्वसनीय संगठनों का विवरण साझा कर रही हूं जो असम में कुछ अच्छा काम कर रहे हैं। निक और मैंने भी एक दान दिया है। आइए हम उनका समर्थन करें ताकि वे जरूरतमंद लोगों की मदद करना जारी रख सकें।'

केंद्र की ओर से हर संभव मदद देने का आश्वासन

वहीं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से बातचीत की। राज्य में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए बुनियादी ढांचे की मरम्मत के लिये तथा सामान्य स्थिति बहाल करने में उन्हें केंद्र की ओर से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास के लिये केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि जिस भी मदद की आवश्यकता होगी, पूर्वोत्तर परिषद को यह मदद दी जायेगी । 

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में पूरे किए 20 साल

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपने 20 साल का सफर पूरा कर लिया है। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है, वीडियो को पोस्ट करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में 20 साल। @ozzyproduction को थैंक्यू। जब से मैंने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की शुरुआत की है तब से अब तक के इन 20 सालों के इतने खूबसूरत रिमाइंडर के लिए आप सभी लोगों को थैंक्यू। उम्मीद करती हूं कि मैं आपसे किसी दिन मिलूंगी। मैं आप सभी के साथ इस यात्रा का जश्न मनाना चाहती हूं।'

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ानिक जोनसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल