लाइव न्यूज़ :

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने किया हॉरर फिल्म 'ईविल आई' का ऐलान, जानिए कब होगी रिलीज

By अमित कुमार | Updated: August 19, 2020 08:02 IST

भारत ही नहीं पूरी दुनिया में प्रियंका चोपड़ा के प्रशंसकों की एक लंबी लिस्ट है। प्रियंका को पर्दे पर एक्टिंग करते देखने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म में सरिता चौधरी, सुनीता मणि, उमर मसकटी, बर्नार्ड व्हाइट मुख्य किरदारों में दिखेंगे। प्रियंका इसके अलावा अमेजन प्राइम वीडियो के लिए एक रियलिटी म्युजिक शो का निर्माण कर रही हैं।

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने जुलाई में अमेजन स्टुडियोज के साथ कई फिल्मों की करोड़ों की डील साइन की थी। अब इस डील के तहत बनाई जाने वाली पहली इंटरनेशनल फिल्म का ऐलान किया गया है।यह एक हॉरर फिल्म होगी। प्रियंका की प्रोडक्शन कंपनी परपल पेबल पिक्चर्स के बैनर की यह फिल्म अमेजन ओरिजनल की एंथोलॉजी फिल्म 'वेलकम टू द ब्लमहाउस' का हिस्सा होगी। 

इसका टाइटल 'इविल आई' होगा, जिसे लॉस एंजिल्स के फिल्मकार एलन दसानी और राजीव दसानी निर्देशित कर रहे हैं। प्रियंका ने बताया कि फिल्म अक्तूबर में आ रही है। इसकी कहानी माधुरी शेखर के उपन्यास पर आधारित है। यह एक मां की कहानी है जिसे लगता है कि उसकी बेटी के ब्वॉयफ्रेंड का उसके डरावने अतीत से कोई ताल्लुक है। 

मिलियन डॉलर की डील हुई फाइनल

फिल्म में सरिता चौधरी, सुनीता मणि, उमर मसकटी, बर्नार्ड व्हाइट मुख्य किरदारों में दिखेंगे। प्रियंका इसके अलावा अमेजन प्राइम वीडियो के लिए एक रियलिटी म्युजिक शो का निर्माण कर रही हैं, जिसमें उनके पति निक जोनास भी साथ हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अमेज़न प्राइम वीडियो के साथ दो साल के लिए फर्स्ट लुक टेलीविजन डील की है। इस बात की जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी। 

नेपोटिज्म को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने कही यह बात

इस बीच प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका नेपोटिज्म को लेकर अपनी बात कहती दिखाई पड़ रही हैं। वीडियो में प्रियंका कहती हैं, 'मेरे लिए ये बहुत कठिन था। मैं यहां किसी को नहीं जानती थी। जब मैंने यहां कदम रखा तब हर कोई यहां एक दूसरे का अच्छा दोस्त था।' प्रियंका ने इसके साथ ही आगे कहा कि वह ज्यादातर लोगों से दूर रहती थी और उनकी नेटवर्किंग ज्यादा अच्छी नहीं थी।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाअमेज़न प्राइमबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल