लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा और निक बने संगीत सेरेमनी के प्रोड्यूसर, AMAZON से हुई डील पक्की

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 12, 2019 18:18 IST

प्रियंका और निक ने अपनी शादी के हर एक फंक्शन को पूरी तरह से सीक्रेट रखा था।शादी के बाद अपनी फोटो को प्रियंका ने हेलो मैगजीन को 17 करोड़ से ज्यादा की कीमत पर बेचा था।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को एक साल हो चुका है। दोनों ने साल 2018 दिसंबर में शादी की थी।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को एक साल हो चुका है। दोनों ने साल 2018 दिसंबर में शादी की थी। हाल ही में कपल ने अपनी शादी की पहली सालगिराह मनाई है। प्रियंका और निक ने अपनी शादी के हर एक फंक्शन को पूरी तरह से सीक्रेट रखा था।

शादी के बाद  अपनी फोटो को प्रियंका ने हेलो मैगजीन को 17 करोड़ से ज्यादा की कीमत पर बेचा था। अब प्रियंका की शादी में हुई उनकी संगीत सेरेमनी से इंस्‍पायर होकर एक वेब सीरीज बनाने जा रही हैं।

दरअसल प्रियंका अपनी संगीत सेरेमनी से इंस्पायर होकर एक सीरीज प्रोड्यूस करने जा रही हैं। इसमें संगीत सेरेमनी को खासरूप से फिल्माया जाएगा।ये सीरीज अमेजन पर प्रसारित की जाएगी। साथ ही अमेजन ने इसके लिए हामी भी भर दी है।

प्रियंका की शादी के वक्त देसी गर्ल और निक के घरवालों के बीच एक डांस ऑफ भी हुआ था। अपने संगीत की कुछ खास फोटो प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर भी की थीं।प्रियंका चोपड़ा ने एक पोस्‍ट शेयर करते हुए लिखा है, 'हमारी शादी में दोनों परिवार ने मिलकर संगीत सेरेमनी में परफॉर्म किया था।

आगे प्रियंका ने लिखा है कि एक ऐसा परफॉर्मेंस जो हमारी लव स्‍टोरी को बताता था, हमारी जिंदगी के सबसे अहम पलों का एक ऐसा लम्‍हा जिसे हम कभी नहीं भूल सकते। निक और मैं एक नए प्रोजेक्‍ट की घोषणा करते हुए बहुत उत्‍साहित हैं जिसका अभी तक टाइटल तय नहीं हुआ है। इसके तहत हम शादी से एक रात पहले होने वाले संगीत को सेलीब्रेट करेंगे जिसमें परिवार और दोस्‍त एक-साथ आते हैं, ये हमारा संगीत प्रोजेक्‍ट है। ये हम दोनों का पहला साथ में प्रोजेक्‍ट है, हम यह शानदार अनुभव उन जोड़ों के साथ शेयर करना चाहते हैं जो जल्‍द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अगर आप 2020 की गर्मियों में शादी कर रहे हैं तो हम आपके इस जश्‍न का हिस्‍सा बन इस अनुभव को और भी शानदार बनाने में आपकी मदद करना चाहते हैं। ये सीरीज अगले साल पेश की जाएगी। इसमें सगाई कर चुके पेयर्स की शादी का संगीत से लेकर शादी तक का पूरा सफर दिखाया जाएगा।संगीत के रिहर्सल , परिवार के डांस आदि को दिखाया जाएगा।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ानिक जोनस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीपति की बाहों में प्रियंका चोपड़ा, शेयर की फैमिली फोटोज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया