लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा ने कुछ इस तरह किया था गृह प्रवेश, सोशल मीडिया पर फोटो हो रहा है वायरल 

By अनुराग आनंद | Updated: February 12, 2021 12:04 IST

प्रियंका चोपड़ा ने नई किताब 'अनफिनिस्ड' में अपने जीवन के सफर को बताया है। हालांकि, इसी बीच उनकी किताब के कुछ पन्ने सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं। इसमें भी प्रियंका चोपड़ा के गृह प्रवेश का जिक्र है।

Open in App
ठळक मुद्देकिताब के लीक पन्नों में भी प्रियंका चोपड़ा द्वारा चुपचाप अमेरिका के एक शहर में गृह प्रवेश करने की बात कही जा रही है।इसके अलावा डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने हाउस ऑफ मसाबा नाम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रियंका चोपड़ा के गृह प्रवेश की तस्वीर साझा की है।

नई दिल्ली: बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर फोटो को साझा कर दावा किया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना वायरस क्वारंटीन समय के दौरान इस नए घर में प्रवेश किया है। तस्वीर को देखने के बाद ऐसा लगता है कि भारतीय संस्कृति के तहत प्रियंका चोपड़ा ने अपने नए में गृह प्रवेश की है।   इस तस्वीर को सबसे पहले डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने हाउस ऑफ मसाबा नाम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया है।

मसाबा ने कहा कि हमने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के गृह प्रवेश समारोह के दौरान एकदम सही समय पर ये तस्वीर ली है। मसाबा ने ही प्रियंका चोपड़ा के लुक को भी स्टाइल किया था। 

तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा को दिल से मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। इस विशेष मौके पर क्वांटिको अभिनेत्री ने मसाबा गुप्ता द्वारा डिजाइन की गई एक सफेद पोशाक पहनी थी, जिसे उन्होंने एक चमकीले नारंगी दुपट्टे के साथ जोड़ा था। 

प्रियंका के इस तस्वीर को साझा करते हुए मसाबा ने कैप्शन में लिखा है कि प्रियंका चोपड़ा जोनास गृह- प्रवेश समारोह के दौरान खुश करने वाले वाइब दे रही हैं। बता दें कि प्रियंका ने अपने करियर के बारे में चर्चा करते हुए एक किताब अनफिनिश्ड लिखा है।

प्रियंका चोपड़ा ने नई किताब 'अनफिनिस्ड' में अपने जीवन के सफर को बताया है। हालांकि, इसी बीच उनकी किताब के कुछ पन्ने सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं।

इस किताब के लीक पन्नों में भी प्रियंका चोपड़ा द्वारा चुपचाप अमेरिका के एक शहर में गृह प्रवेश करने की बात कही जा रही है। हालांकि, यूं तो यह तस्वीरें निक जोनास के फैन क्लब ने शेयर की हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने भी अपनी किताब के इन पन्नों को शेयर करते हुए लिखा है, "नो स्पोइलर्स प्लीज।" 

प्रियंका चोपड़ा के इस ट्वीट पर  लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।  बता दें, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' रिलीज हुई है। इस फिल्म को फैन्स की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाबॉलीवुड अभिनेत्रीनिक जोनस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल