लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बने माता-पिता, पहले बच्चे का सरोगेसी से हुआ जन्म

By अनिल शर्मा | Updated: January 22, 2022 08:48 IST

दंपत्ति ने बयान दिया कि उन्हें इस बात की पुष्टि करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि उनके घर में ‘सरोगेट’ (अपनी कोख में दूसरे के बच्चों को पालने वाली महिला) के जरिए एक बच्चे का जन्म हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका और निक ने 2018 में भारत में विवाह किया थाप्रियंका ने कहा कि उनके घर में ‘सरोगेट के जरिए एक बच्चे का जन्म हुआ है

लॉस एंजिलिसः बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस और अमेरिकी गायक निक जोनस सरोगेसी के जरिए माता-पिता बन गए हैं। प्रियंका और उनके पति निक ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम के जरिए इसकी जानकारी दी। प्रियंका ने बताया कि सरोगेसी (किराए की कोख) के जरिए 15 जनवरी को उनके बच्चे का जन्म हुआ।

दंपत्ति ने बयान दिया कि उन्हें इस बात की पुष्टि करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि उनके घर में ‘सरोगेट’ (अपनी कोख में दूसरे के बच्चों को पालने वाली महिला) के जरिए एक बच्चे का जन्म हुआ है। उन्होंने अपने बच्चे के नाम या लिंग का खुलासा नहीं किया और अनुरोध किया कि ‘‘इस विशेष समय पर उनकी निजता’’ का ख्याल रखा जाए। प्रियंका और निक ने 2018 में भारत में विवाह किया था।

मां बनने के सवाल पर प्रियंका चोपड़ा ने कई बार यह कहा था कि सही समय आएगा तो ये जरूर होगा। 2021 में ओपरा विनफ्रे के साथ एक साक्षात्कार में, जब निक के साथ एक परिवार शुरू करने के बारे में पूछा गया था, तो प्रियंका ने कहा था, "आप जानते हैं, आप भगवान को हंसाना चाहते हैं और उन्हें अपनी योजनाएं बताना चाहते हैं और मैं वह नहीं हूं जो उन योजनाओं को बनाता है, लेकिन हां बिल्कुल, जब भी सही समय आएगा, हम जरूर ऐसा करना चाहेंगे।

वहीं हाल ही में एक वैनिटी फेयर साक्षात्कार में भी प्रियंका ने कहा था, “वे (बच्चे) भविष्य के लिए हमारी इच्छा का एक बड़ा हिस्सा हैं। ईश्वर की कृपा से जब जो होता है, होता है।" जब प्रियंका से पूछा गया कि क्या वह मातृत्व को अपनाने के बाद करियर के मोर्चे पर धीमी हो जाएंगी, तो उन्होंने कहा कि मैं इसके साथ ठीक हूं। हम दोनों इसके साथ ठीक हैं।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाPriyanka Chopra Jonesनिक जोनसहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल