लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट में वायरल गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर पर सुनवाई 23 को

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 20, 2018 15:23 IST

मलयाली फिल्म 'ओरु अदार लव' का एक गीत उन पर फिल्माया गया है जिसे अल्पसंख्यक समुदाय की भावनाएं आहत करने वाला बताकर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 20 फरवरी: सर्वोच्च न्यायालय मलयालम अभिनेत्री प्रिया वारियर द्वारा अपने व अन्य के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर बुधवार (23 फरवरी) को सुनवाई करेगा। प्रिया और अन्य पर कथित रूप से अल्पसंख्यक समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर और न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ की पीठ मंगलवार को अभिनेत्री की याचिका पर सुनवाई करने के लिए तैयार हो गई। मलयाली फिल्म 'ओरु अदार लव' का एक गीत उन पर फिल्माया गया है जिसे अल्पसंख्यक समुदाय की भावनाएं आहत करने वाला बताकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। प्रिया द्वारा आंखों से किए गए हावभाव वाला यह गीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। प्रिया के वकील हैरिस बीरन ने पीठ को बताया कि अभिनेत्री ने अपने और अपनी फिल्म के निर्देशक के खिलाफ आंध्र प्रदेश में दर्ज प्राथमिकी व महाराष्ट्र में दर्ज चार शिकायतों को खारिज करने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

वायरल गर्ल प्रिया प्रकाश पहुंची सुप्रीम कोर्ट, शोहरत लाई मुसीबत?बाद में संवाददाताओं से बात करते हुए बीरन ने कहा कि यह गीत केरल में चार दशकों से गाया जा रहा है और केरल में इसके खिलाफ कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई, लेकिन आंध्र प्रदेश में एक प्राथमिकी और महाराष्ट्र में चार शिकायतें दर्ज करा दी गईं। 

टॅग्स :प्रिया प्रकाश वारियरसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए