लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की लता मंगेशकर से मुलाकात, ट्वीट कर कही ये बात

By मेघना वर्मा | Updated: August 18, 2019 15:25 IST

राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद और बेटी स्वाति कोविंद भी लता मंगेशकर से मिलने पहुंचे थे। लोग इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरामनाथ कोविंद ने की लता मंगेशकर से मुलाकात की।लता मंगेशकर ने फोटो शेयर कर कहा शुक्रिया।

अपनी आवाज से लोगों का दिल छूने वाली लता मंगेशकर से रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुलाकात की। लता मंगेशकर ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया आकाउंट पर दी है। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लता मंगेशकर के साथ फोटो शेयर कर लिखा, 'लता मंगेशकर जी से आज उनके निवास पर मिलकर प्रसन्नता हुई। उनके स्वस्थ जीवन के लिए मैंने उन्हें शुभकामनाएं दीं। 

लता जी भारत का गौरव हैं। उनके मर्मस्पर्शी गीत हमारे जीवन में मधुरता घोलते रहे हैं। उनकी प्रेरणादायी सादगी और सौम्यता हम सबको प्रभावित करती रही है।'

वहीं लता मंगेशकर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'नमस्कार।आज भारत के राष्ट्रपति आदरणीय श्री रामनाथ कोविंद जी,उनकी पत्नी श्रीमती सविता कोविंद जी और कन्या स्वाति कोविंद जी तथा महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव जी और उनकी पत्नी विनोदा राव जी और महाराष्ट्र के शिक्षामंत्री श्री विनोद तावडे जी ने हमारे घर आकर हमें कृत-कृत किया।'

बता दें राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद और बेटी स्वाति कोविंद भी लता मंगेशकर से मिलने पहुंचे थे। लोग इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही लोग दोनों को बधाइयां भी दे रहे हैं।

टॅग्स :रामनाथ कोविंदलता मंगेशकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी के नौवीं कक्षा के बच्चे पढ़ेंगे, लता मंगेशकर के जीवन संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया