लाइव न्यूज़ :

प्रग्नेंट करीना का रखा जा रहा है स्पेशल तरीके से ख्याल, मां ने की मालिश

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 30, 2020 15:21 IST

करीना ने हाल ही में बताया था कि जब उन्होंने सैफ अली खान को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया तो उनका कैसा रिएक्शन था।

Open in App
ठळक मुद्दे करीना ने कहा था कि उन्हें परिवार से बिल्कुल भी फिल्मी रिएक्शन नहीं मिलाकरीना ने हाल ही में फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग खत्म की है।

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस करीना कपूर एक बार फिर से मां बनने वाली हैं। करीना इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। करीना को आए दिन बेबी बंप के साथ देखा जाता है। करीना इन दिनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं।अब हाल ही में करीना ने एक फोटो शेयर की है जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि मां बनने वाली करीना का कितना ज्यादा ख्याल रखा जा रहा है।

करीना ने जो फोटो शेयर की है। उसमें करीना की मां उनके सिर पर मालिश कर रही हैं। करीना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, मां के हाथ की मालिश। फोटो में आप देखेंगे कि करीना ने कफ्तान पहना हुआ है जिसमें उनका बेबी बंप भी नजर आ रहा है। वहीं करीना की मां बबीता ने पिंक कलर की शर्ट पहनी है।

करीना के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ नजर आ रहा है। फोटो पर फैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने कमेंट किया, दोनो बहुत प्यारे हैं। तो वहीं अमृता अरोड़ा ने दिल वाला इमोजी पोस्ट किया।

 बता दें, करीना कपूर खान और सैफ अली खान फैंस के बीच काफी मशहूर हैं। फैंस को ये जोड़ी बेहद पसंद है। यही कारण है कि इस स्टार कपल की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी। अब दोनों के एक बेटा है जिसके नाम तैमूर अली है। यही नहीं, दोनों जल्द ही दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं।'

करीना ने हाल ही में आमिर खान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग खत्म की है।  पहले यह फिल्म 2020 की क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह साल 2021 की क्रिसमस पर रिलीज की जाएगी। फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम हैंक्स के 'द फॉरेस्ट गम्प' पर आधारित है। 

टॅग्स :करीना कपूरबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल