लाइव न्यूज़ :

पत्नी समेत इस एक्टर को हुआ कोरोना, सलमान खान के साथ कर चुका है काम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 20, 2020 08:41 IST

प्रतीक कई गुजराती हिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं जिनमें बे यार, रॉन्ग साइड राजू, लव नी भवाई जैसी फिल्में शामिल हैं।इसके अलावा वे कुछ हिंदी फिल्मों में दिखे हैं जिनमें सलमान खान का प्रोजेक्ट लवयात्री भी शामिल है

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान प्रोडक्शन्स की फिल्म लवयात्री में काम कर चुके एक्टर प्रतीक गांधी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. प्रतीक की वाइफ भामिनी ओजा और उनके भाई पुनीत भी इस खतरनाक वायरस के संक्रमित पाए गए हैं

कोरोना वायरस का कहर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। भारत में कोरोना की चपेट में अब तक करीब 11 लाख लोग आ चुके हैं। अब कोरोना की चपेट में कई सेलेब्स भी आ चुके हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन और उनका परिवार इसकी चपेट में आया है। सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'लवयात्री' में काम कर चुके एक्टर प्रतीक गांधी भी अब कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 

प्रतीक की पत्नी भामिनी और उनके भाई पुनीत को भी इस खतरनाक वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है। प्रतीक ने खुद इस बात की जानकारी दी है। एक्टर ने ट्वीट करते हुए कहा कि वो अपनी पत्नी के साथ घर पर ही क्वारेंटीन हैं, जबकि उनके भाई पुनीत अस्पताल में भर्ती हैं। प्रतीक ने मजाकिया अंदाज में कहा कि हमने एक फैमिली के तौर पर पॉजिटिव रहना काफी गंभीरता से ले लिया है।

प्रतीक ने एक दोस्त के ट्वीट के जवाब में भाजपा नेता किरीट सोमैया का भी धन्यवाद किया। सोमैया ने मुश्किल दौर में प्रतीक गांधी की मदद की। सौमेया ने बताया था कि वे उन डॉक्टर्स के साथ संपर्क में हैं, जो पुनीत का इलाज कर रहे हैं और डॉक्टर्स ने कहा है कि वो जल्द ठीक हो जाएंगे। 

बता दें कि प्रतीक कई गुजराती हिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इनमें बे यार, रॉन्ग साइड राजू, लव नी भवाई जैसी फिल्में शामिल हैं।बॉलीवुड से अब तक कई सेलेब्स कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें कनिका कपूर, करीम मोरानी और उनकी बेटियां जोआ और शजा, किरण कुमार, मोहिना सिंह, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, आराध्या, टीवी एक्टर पार्थ समथान जैसे सेलेब्स शामिल हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

टॅग्स :कोरोना वायरससलमान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल