लाइव न्यूज़ :

एक्टर ने ट्वीट करके पीएम मोदी पर साधा निशाना, लिखा-क्या आप हम सबको मार डालेंगे...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 23, 2019 11:27 IST

प्रकाश राज के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह से प्रदर्शन कर रहे लोगों से साथ पुलिस ने गलत व्यवहार किया था

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी बात रखने से पीछे नहीं रहते हैं

बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी बात रखने से पीछे नहीं रहते हैं। प्रकाश नागरिकता संशोधन कानून का लगातार अपने अंदाज में विरोश कर रहे हैं। वह ट्वीट करके सराकर पर इसको लेकर निशाना भी साध रहे हैं। अब प्रकाश ने हाल ही में अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह से प्रदर्शन कर रहे लोगों से साथ पुलिस ने गलत व्यवहार किया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रकाश राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा है।

प्रकाश राज ने ट्वीट कर कहा है कि मिस्टर प्रधानमंत्री और मिस्टर गृहमंत्री, क्या इस तरह से आप जनता पर सत्ता हासिल करेंगे।क्या आप हम सबको मार डालोगे...।

प्रकाश के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। प्रकाश ने हाल ही में एक और ट्वीट किया था। प्रकाश ने लिखा था कि प्रिय प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय पंजीकृत बेरोजगार, संकट में किसान...बिना शिक्षा के बच्चे...बेघर गरीब. क्या ये आपकी प्राथमिकता नहीं होनी चाहिए।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। लोग इसको लेकर सड़कों पर उतर आए हैं और उग्र रूप अपना लिया है। जामिया और अलीगढ़ में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद अब हाल ही में उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में भी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे प्रदर्शन ने हिंसा का रूप लिया है। इसके बाद अब गुजरात, लखनऊ हर जगह ये हिंसा देखने को मिल रही है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीप्रकाश राजनागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?