लाइव न्यूज़ :

गरीब और बेबस प्रवासी मजदूरों के लिए एक्टर प्रकाश राज ने उठाया ये बड़ा कदम, हो रही है जमकर तारीफ

By अमित कुमार | Updated: May 27, 2020 14:24 IST

प्रवासी मजदूरों का दर्द सरकार भले ही अब तक नहीं समझ पाई हो लेकिन बॉलीवुड सेलेब्स लगातार उनके लिए काम कर रहे हैं। सोनू सूद के बाद प्रकाश राज अब ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रकाश राज के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।प्रकाश राज लॉकडाउन के शुरुआत से ही जोरों शोरों से सामाजिक कार्य में जुटे हुए हैं।

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार प्रकाश राज लगातार गरीब और जरूरतमंद की मदद कर रहे हैं। कोरोना वायरस की वजह से देश में लागू लॉकडाउन के दौरान वह इसे प्रभावित लोगों तक मदद का हाथ पहुंचाते रहे हैं। गरीबों को खाना खिलाने के बाद प्रकाश राज अब प्रवासी मजदूरों को बसों की सेवा के जरिए फ्री में उनके घर पहुंचा रहे हैं। सोनू सूद के बाद इस तरह का काम करने वाले वह दूसरे कलाकार हैं। 

इस बात की जानकारी प्रकाश राज ने खुद सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी। तस्वीरें शेयर करते हुए प्रकाश राज ने लिखा, 'सड़कों पर प्रवासी, मैंने अभी खत्म नहीं किया है, हर रोज सैकड़ों लोगों के साथ खड़ा हूं। आप लोगों से प्रार्थना करता हूं कि अपने करीब किसी एक तक पहुंचने का रास्ता खोजें। आइए जीवन को फिर से जीएं।' प्रकाश राज लॉकडाउन के शुरुआत से ही जोरों शोरों से सामाजिक कार्य में जुटे हुए हैं। 

प्रकाश राज के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। प्रकाश राज लगातार गरीब और जरूरतमंद लोगों को खाना खिला रहे हैं। इसके साथ ही वह अपने स्तर पर उनकी मदद भी कर रहे हैं। प्रकाश राज के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना की जा रही है। प्रकाश के इस काम के लिए लोग उनके ट्वीट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। लोग तरह तरह से एक्टर की तारीफ कर रहे हैं। 

अभिनेता होने के साथ-साथ प्रकाश राज डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी है। फिल्मों के खलनायक असल ज़िन्दगी में पढ़ाई में काफी होशियार थे लेकिन उन्होंने अपनी कला को आगे बढ़ाया और रील लाइफ को चुना। प्रकाश राज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते हैं। इस बार प्रकाश का ट्वीट छा गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसप्रकाश राजबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल