लाइव न्यूज़ :

JNU Violence:प्रकाश राज ने जेएनयू में छात्रों पर हुए हमलों को लेकर किया ट्वीट लिखा- यह घाव बहुत गहरे हैं, क्या हम मूक दर्शक बनकर...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 6, 2020 16:59 IST

हाल ही में इस मुद्दे पर बॉलीवुड से लेकर दक्षिण सिनेमा से लेकर बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाले एक्टर प्रकाश राज ने ट्वीट किया है। प्रकाश राज का ये ट्वीट सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देजवाहर लाल यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स लगातार ट्वीट कर रहे हैं।रविवार को जेनएयू में कुछ नकाब पहने लोग पहुंचे।

जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स लगातार ट्वीट कर रहे हैं। रविवार को जेनएयू में कुछ नकाब पहने लोग पहुंचे। इन लोगों ने छात्रों और शिक्षकों के साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं हॉस्टल में घुसकर भी हिंसा की गई। ऐसे में कलाकारों ने जेएनयू में नकाबपोश बदमाशों पर निशाना साधा है और उनती तुलना आतंकियों से की है।

हाल ही में इस मुद्दे पर बॉलीवुड से लेकर दक्षिण सिनेमा से लेकर बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाले एक्टर प्रकाश राज ने ट्वीट किया है। प्रकाश राज का ये ट्वीट सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

प्रकाश राज ने ट्वीट करके जेएनयू में हुई हिंसा पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। प्रकाश राज ने लिखा है कि दुख हुआ। जेएनयू हिंसा में छात्रों पर हुए इस बर्बरतापूर्वक हमले के बारे में सुनकर काफी दुख हुआ। यह घाव बहुत गहरे हैं, क्या हम मूक दर्शक बनकर देखते रहने के लिए शर्म से सिर झुका लेंगे या हम अपने बच्चों को आतंकित करने वाली इन बड़ी ताकतों के खिलाफ खड़े होंगे, हमारा भविष्य...।

जानें पूरा मामला

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी एक बार फिर से सुर्खियों में है। यहां एक बार फिर से बवाल हुआ है।चेहरे पर नकाब बांधे कुछ लोगों ने जेनएयू कैंपस के अंदर घुसकर छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया है। अचानक हुए इस हमले में छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष बुरी तरह से घायल हो गई हैं।

घटना को देखने वालों का मानना है कि शाम करीब 6.30 बजे लगभग 50 नकाब बांधे गुंडे जेएनयू कैंप, में घुस आए और छात्रों पर हमला करना शुरू कर दिया। इन लोगों ने कैंपस में मौजूद कारों को तोड़ा और हॉस्टल में तोड़फोड़ की है। अब इस पर सभी एक जुट होते नजर आ रहे हैं।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)प्रकाश राज
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?