लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड छोड़ने के बाद 'बिग बॉस 13' में नजर आएंगी जायरा वसीम !

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 6, 2019 16:23 IST

बिग बॉस मेकर्स ने जायरा को बिग बॉस के लिए अप्रोच किया है। सभी को पता है शो में हमेशा विवादों में रहे लोगों को ज्यादा लाया जाता है...

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस जायरा वसीम ने फिल्मों से संन्यास ले लिया है। पांच साल बाद उन्होंने ये निर्णय लिया है। जिसके पीछे धर्म को वजह बताई है।

दंगल फिल्म से लोगों का दिल जीतने वाली नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस जायरा वसीम ने फिल्मों से संन्यास ले लिया है। पांच साल बाद उन्होंने ये निर्णय लिया है। जिसके पीछे धर्म को वजह बताई है। अब खबरों की मानें तो जायरा को बिग बॉस 13 के लिए अप्रोच किया जा रहा है।

इंडिया टुडे में छपी खबर के अनुसार बिग बॉस मेकर्स ने जायरा को बिग बॉस के लिए अप्रोच किया है। सभी को पता है शो में हमेशा विवादों में रहे लोगों को ज्यादा लाया जाता है और जायदा इन दिनों विवादों में हीं। 

हालांकि इस बारे में न तो बिग बॉस औऱ ना ही कलर्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा की है। बिग बॉस सीजन 13 इसी साल 29 सितंबर से ऑनएयर हो सकता है। जायरा वसीम  ने 30 जून को इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान किया था।

जायरा ने लिखा 

वहीं मीडिया ने जब जायरा से बात की तो उन्होंने कहा कि वो सभी पोस्ट उन्होंने खुद लिखे हैं। सोशल मीडिया पर लिखे गए उनके पोस्ट में बार-बार धर्म और अल्लाह की बात लिखी हुई है। मैनेजर की बात सुनने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि हो सकता है जायरा ने किसी के इन्फ्लूयेंस में आकर ये बातें लिखी हो।  दरअसर रिसेंटली जायरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने अपने दिल की बातें लिखी हैं। जायरा ने फेसबुक पर पोस्ट किया और लिखा कि पांच साल पहले उन्होंने फिल्मों में आने का जो निर्णय लिया था उससे उनकी पूरी जिंदगी बदल गई थी। जायरा के पोस्ट से उनका दर्द साफ झलक रहा है। जायरा ने अपने इस पोस्ट में बताया कि फिल्मों की वजह से वो अपने धर्म से दूर होती जा रही है। पांच सालों से वो अपनी आत्मा से लड़ रही हैं।  

जायरा ने लिखा कि जैसे ही मैंने अपना कदम बॉलीवुड में रखा मेरी पॉपुलैरिटी बढ़ गई। मैं पब्लिक अटेंशन में आ गई। मैं लोगों के लिए रोल मॉडल बन गई। मगर मैंने अपने लिए कभी ऐसा नहीं सोचा था। अपनी सफलता और असफलता के बाद भी मैंने खुद को एक्प्लोर किया है।

जायरा ने अपने लम्बे-चौड़े पोस्ट में अपने धर्म और अपने अल्लाह को बार-बार याद किया है। जायरा ने कहा कि वो बार-बार अपने ईमान को ये बताने की कोशिश कर रही हैं। जायरा ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि वो अपनी छोटी से जिंदगी में इतनी लंबी लड़ाई नहीं लड़ पा रही हैं और वो बहुत सोच समझकर बॉलीवुड को अलविदा कहने का फैसला ले रही हैं।

बता दें जायरा वसीम ने साल 2016 में आई आमिर खान की फिल्म दंगल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद आई उनकी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार को भी लोगों ने काफी पसंद किया। जल्द ही जायरा फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखाई देंगी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर होंगे। मार्च में इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी हैं। 

टॅग्स :ज़ायरा वसीमबिग बॉस सीजन 13सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया