लाइव न्यूज़ :

Poonam Pandey Arrest: पूनम पांडे मुंबई में हुईं गिरफ्तार, जानिए क्या है कारण?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 11, 2020 07:56 IST

अभिनेत्री पूनम पांडेय कथित तौर पर लॉकडाउन का उल्लंघन कर मुश्किल में पड़ गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूनम पांडेय के खिलाफ मुंबई पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है और उनकी लक्जरी कार जब्त कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री पूनम पांडेय कथित तौर पर लॉकडाउन का उल्लंघन कर मुश्किल में पड़ गई हैंअब एक बार फिर से पूनम सुर्खियों में आ गई हैं।

पूनम पांडे एक ऐसी एक्ट्रेस है जो अपने ग्लैमरस अंदाज से फैंस को मोहित करती रहती हैं। पूनम आए दिन सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज और फोटो शेयर करती हैं, जिस कारण से वह सुर्खियों में रहती हैं। पूनम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस को अच्छ से पता है कि वह अपने फैंस को किस तरह से मोहित करें। अब एक बार फिर से पूनम सुर्खियों में आ गई हैं।

टाइम्स की खबर के अनुसार फैंस के दिलों पर राज करने वाली पूनम पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी का कारण बेहद की चौंकाने वाला है।कॉन्ट्रोवर्शियल मॉडल पूनम को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वजह से मुंबई में गिरफ्तार किया गया है। 

खबर के अनुसार पूनम पांडे रविवार शाम  लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करती पाई गईं थीं। यही कारण है कि एक्ट्रेस को करीब 8:05PM पर मरीन ड्राइव थाना की पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। पूनम पांडे के साथ पुलिस ने एक और शख्स को भी गिरफ्त में लिया है। 

कहा जा रहा है कि ये शख्स उनका बॉयफ्रेंड है। पूनम का इंस्टाग्राम तमाम फोटो और वीडियोज से भरा हुआ है। तीस लाख लोग उन्‍हें इंस्‍टाग्राम पर फॉलो करते हैं। पूनम पांडे ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में साल 2013 में फिल्म नशा से पूनम पांडे ने डेब्यू किया था। 

करीब 5 फिल्में कर चुकीं पूनम ने टीवी सीरियल में भी काम किया है। 2015 में उन्होंने एक टीवी शो किया था। बता दें कि पूनम पांडे 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान चर्चा में आई थीं जब उन्होंने इंडिया टीम की जीत पर न्यूड होने का वादा कर दिया था।

टॅग्स :पूनम पांडेबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल