लाइव न्यूज़ :

टिकटॉक स्टार की एसिड की वीडियो पर जमकर भड़कीं पूजा भट्ट, कहा- इस आदमी को काम पर...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 19, 2020 06:28 IST

फैजल के इस वीडियो को लेकर भाजपा के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने इसकी शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को की जिसके बाद उन्होंने बताया कि वह इस मामले को पुलिस और टिकटॉक इंडिया तक लेकर जाएंगी। 

Open in App
ठळक मुद्देपिछले कई दिनों से टिकटॉक विवादों से घिरा हुआ है। सोमवार को इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद  एक वीडियो ने बवाल मचा दिया है

पिछले कई दिनों से टिकटॉक विवादों से घिरा हुआ है। ऐसे में  सोमवार को इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद  एक वीडियो ने बवाल मचा दिया है। इस वीडियो पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। दरअसल  फैजल सिद्दीकी नाम के एक टिकटॉक स्टार ने अपने अकाउंट से कुछ दिन पहले एक वीडियो अपलोड किया था, आरोप है कि फैजल ने इस वीडियो के जरिए एसिड अटैक को प्रमोट किया है।

फैजल सिद्दीकी के इस वीडियो पर लोगों का जमकर गुस्सा फूट रहा है और इस पर क्लास लगाई है। ऐसे में पूजा भट्ट का भी इस पर गुस्सा फूटा है। पूजा ने एक ट्वीट करते इस पर नाराजगी जाहिर की है। पूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस हर एक मुद्दे पर जमकर अपनी राय रखती हैं।

पूजा ने ट्वीट कर लिखा है, 'इस धरती पर लोगों के साथ क्या गलत है? यह बहुत खराब है। टिकटॉक इंडिया आप इस तरह के कंटेट की कैसे अनुमति दे सकते हैं। इस आदमी को काम पर लगाए जाने की जरूरत है। और जो महिला इस वीडियो में है, क्या आपको एहसास भी है कि इस तरह की वीडियो का हिस्सा बनकर आप कितना बड़ा नुकसान कर रही हैं?'

क्या है इस वीडियो में

इस वायरल हो रहे वीडियो में आप देख रहा हैं कि फैजल एक ऐसे लड़के की एक्टिंग कर रहे हैं जिसे प्यार में धोखा मिल जाता है। वो लड़की से कहते हैं कि उसने उन्हें दूसरे लड़के के लिए छोड़ दिया। इसके बाद फैजल उस लड़की पर कुछ फेंकते हैं जिसे एसिड समझा जा रहा है। 

इसके बाद अगले ही सीन में मेकअप के साथ एक लड़की दिखती है जिसे देखने से लगता है कि एसिड की वजह से उसका चेहरा खराब हो गया है।  बबाल होने के बाद फैजल ने इस वीडियो को डिलीट कर दिया है।

टॅग्स :पूजा भट्टबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल