लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने पीएम मोदी के 'जनता कर्फ्यू' का उड़ाया मजाक, बोलीं- भारत को यह पता लगाने की जरूरत है कि ...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 22, 2020 07:47 IST

पूजा बेदी हर एक सामाजिक और राजनीतिक विषय पर खुलकर राय रखती नजर आती हैं। अब उन्होंने फिर से एक ट्वीट किया है, जो खूब ध्यान खींच रहा है

Open in App
ठळक मुद्देपीएम ने कहा कि देश के लोगों के निवेदन है कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू में सहयोग करें। बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी (Pooja Bedi) ने भी पीएम मोदी के संबोधन को लेकर ट्वीट किया था।

देश के प्रधानमंत्री ने गुरुवार को देस को संबोधित किया। इस संबोधन में पीएम मे कोरोना वायरस से लड़ने के बारे में बातें की। पीएम ने कहा कि देश के लोगों के निवेदन है कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू में सहयोग करें। इस जनता कर्फ्यू पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने अपने विचार व्यक्त किए हैं। उनके इस संबोधन पर संजय दत्त, शाहरुख खान जैसे सितारों ने ट्वीट के जरिए रिएक्शन दिया था। यही नहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी (Pooja Bedi) ने भी पीएम मोदी के संबोधन को लेकर ट्वीट किया था।

पूजा बेदी हर एक सामाजिक और राजनीतिक विषय पर खुलकर राय रखती नजर आती हैं। वह बीजेपी के अच्छे और बुरे हर के पक्ष पर बात करती नजर आती हैं।अब उन्होंने फिर से एक ट्वीट किया है, जो खूब ध्यान खींच रहा है। एक्ट्रेस का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पूजा बेदी (Pooja Bedi) ने ट्वीट किया और लिखा भारत को (थाली बजाने के बीच) यह पता लगाने की जरूरत है कि कोरोनावायरस (Coronavirus)के कारण होने वाली आर्थिक गिरावट से निपटने के लिए कैसे तैयार किया जाए। निर्मला सीतारमण समाधान के साथ आओ। लोगों को एक योजना दें? उपाय? अन्य सभी देश कर रहे हैं तो भारत क्यों नहीं?

इससे पहले पूजा बेदी ने  पीएम नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए ट्वीट किया था कि प्रिय पीएम नरेंद्र मोदी, आपके राष्ट्र के नाम बेहतरीन संबोधन के लिए शुक्रिया, जिसमें आपने भारत को कोरोनावायरस के कहर से बचाने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी लेकिन आपको नहीं लगता कि कुछ दिन पहले का आंध्र प्रदेश का कार्यक्रम और लाखों श्रद्धालुओं वाला राम उत्सव जो आप कह रहे हैं उसके एकदम विपरीत है?' पूजा बेदी की बात करें तो वह हर एक समसामयिक मुद्दे पर आज कल अपनी बात रखती नजर आ रही हैं। फिल्मों में काम करने के अलावा पूजा टेलीविजन टॉक शो भी होस्ट कर चुकी हैं।. एक्ट्रेस के फिल्मी करियर की बात करें तो वह 'विषकन्या', 'जो जीता वो ही सिकंदर', 'लुटेरे', 'आतंक ही आतंक' और 'शक्ति' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीपूजा बेदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया