लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में नया ट्विस्ट! पुलिस को ट्वीट डिलीट किए जाने पर शक, ट्विटर को लेटर भेज मांगा जाएगा जवाब

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 25, 2020 16:39 IST

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद अब पुलिस को शक है कि उनके ट्वीट डिलीट किए गए हैं। ऐसे में पुलिस ट्विटर को एक लेटर लिखकर इस मामले में ब्योरा मांगेगी। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ट्विटर को लेटर भेज मांगेगी सुशांत के ट्विटर अकाउंट का ब्योरासुशांत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई आत्महत्या की पुष्टि24 जुलाई को रिलीज होगी सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के 10 दिन बाद इस सुसाइड केस में नया ट्विस्ट आया है। दरअसल, मुंबई पुलिस को शक है कि पिछले छह महीनों में दिवंगत अभिनेता के ट्विटर अकाउंट से कुछ पोस्ट डिलीट हुए हैं। 

पिछले छह महीनों से नहीं किए गए ट्वीट

ट्विटर)" title="(फोटो सोर्स- ट्विटर)"/>
(फोटो सोर्स- ट्विटर)

पिंकविला की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को शक है कि सुशांत के ट्विटर अकाउंट से कुछ पोस्ट हटाए गए हैं क्योंकि 27 दिसंबर, 2019 के बाद से एक्टर के अकाउंट पर कोई भी ट्वीट नहीं है। इस मामले में पुलिस ट्विटर को एक लेटर लिखकर सुशांत के ट्विटर अकाउंट के पिछले छह महीनों का ब्योरा मांगेगी, ताकि इस दौरान एक्टर द्वारा की गई गतिविधियों की जांच-पड़ताल की जा सके। 

बेहद बारीकी से जांच कर रही पुलिस

जानकारी के मुताबिक, इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस बेहद बारीकी से जांच कर रही है। बता दें, सुशांत आत्महत्या मामले में अब तक करीब 23 लोग अपना बयान दर्ज करवा चुके हैं, जिसमें से बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती एक हैं। इसके अलावा बॉलीवुड कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा का बयान भी दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस सुशांत के अवसादग्रस्त होने के पीछे की वजहों की समझने की कोशिश कर रही है। गौरतलब है कि सुशांत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी। 

24 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म 'दिल बेचारा'

वहीं, सुशांत सिंह राजपूत के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें 'काई पो छे', 'एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' और 'छिछोरे' जैसी फिल्मों में काम कर चुके सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' अब 24 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में संजना संघी (Sanjana Sanghi) लीड एक्ट्रेस हैं। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसंजना सांघीट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?