लाइव न्यूज़ :

टिकट पर जीएसटी घटाने से फिल्मी जगत में खुशी की लहर, सुपरस्टार्स ने ऐसे किया पीएम मोदी का धन्यवाद!

By भाषा | Updated: December 23, 2018 10:00 IST

GST rates reduced on movie tickets: आमिर खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे कई बड़े फिल्मी सितारों और सिनेमा उद्योग से जुड़े संगठनों ने सिनेमा टिकटों पर जीएसटी दर घटाने के सरकार के फैसले का स्वागत किया है।

Open in App

मुंबई, 22 दिसम्बरः आमिर खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे कई बड़े फिल्मी सितारों और सिनेमा उद्योग से जुड़े संगठनों ने सिनेमा टिकटों पर जीएसटी दर घटाने के सरकार के फैसले का स्वागत किया है। प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने एक बयान जारी करके कहा कि वह टिकटों पर लगने वाले वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दर को कम करने से प्रसन्न है। इससे उद्योग को आगे बढ़ने मे मदद मिलेगी। 

यह कदम बॉलीवुड सितारों और इस उद्योग से जुड़े लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करने के बाद उठाया गया है। आमिर, अजय, अक्षय जैसे सितारों ने जीएसटी सहित दूसरे मुद्दों पर उनसे चर्चा की थी। कई सितारों ने ट्वीट करके यह कदम उठाने पर मोदी को धन्यवाद दिया है। 

आमिर खान ने ट्वीट करके कहा, ‘‘फिल्म उद्योग की जीएसटी दर कम करने के अनुरोध पर विचार करने पर माननीय पीएम और भारत सरकार को तहेदिल से शुक्रिया।’’ 

अजय देवगन ने प्रधानमंत्री को ट्वीट करते हुये कहा, ‘‘अंतत: फिल्म उद्योग की आवाज सुनी गई और तुरंत कार्रवाई हुई। शुक्रिया’’ 

इससे पहले वित्त मंत्री ने बताया कि सिनेमा के 100 रुपये तक के टिकटों पर अब 18 प्रतिशत की बजाय 12 प्रतिशत की दर से और 100 रुपये से ऊपर के टिकट पर 28 प्रतिशत की बजाय 18 फीसदी की जीएसटी लगेगा। इससे राजकोष पर सालाना आधार पर 900 करोड़ रुपये का असर पड़ेगा।

टॅग्स :जीएसटीआमिर खानअजय देवगनअक्षय कुमारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया