लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' का दमदार पहला पोस्टर हुआ आउट, कहा- 'देशभक्ति ही मेरी शक्ति है'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 7, 2019 17:20 IST

मोदी पर रही इस फिल्म में लीड रोल में एक्टर विवेक ओबेरॉय हैं और आज फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

Open in App

बॉलीवुड में बीते कई दिनों से बायोपिक का ट्रेंड जोरों पर है। किसी ना किसी हस्ती के जीवन पर आधारित फिल्म पर्दे पर उतारी जा रही है। खेल के बाद अब राजनेताओं के जीवन पर भी फिल्में बन रही हैं। दद एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर के ट्रेलर रिलीज के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म जल्द पर्दे पर आने वाली है। इसका पहला पोस्टर आज रिलीज हो गया है।

मोदी पर रही इस फिल्म में लीड रोल में एक्टर विवेक ओबेरॉय हैं और आज फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के पहले पोस्टर में विवेक मोदी के लुक में नजर आ रहे हैं और उन्होंने कुर्ता पहना हुआ है। इस पोस्टर में ऊपर लिखा हुआ है कि 'देशभक्ति ही मेरी शक्ति है।

खबर के अनुसार बायोपिक के लिए विवेक ने अपनी बॉडी पर मेहनत करनी शुरू कर दी है और इसकी शूटिंग के लिए दिल्ली, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को चुना गया है। इसमें मोदी के जीवन के सभी उतार चढ़ाव को दिखाया जाएगा। इस फिल्म को उमंक कुमार पेश कर रहे हैं। 

द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर 

द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर रिलीज हो गया ये करीब 2 मिनट 43 सेकेंड का है। इसकी शुरुआत में मनमोहन सिंह के किरदार में अनुपम खेर नजर आते हैं। संजय बारू का किरदार निभा रहे अक्षय खन्ना साफ़ शुरू में ही साफ कर देते हैं कि "मुझे तो डॉ. साहब (मनमोहन सिंह) भीष्म जैसे लगते हैं। जिनमें कोई बुराई नहीं है, पर फैमिली ड्रामा के विक्टिम हो गए। महाभारत में दो फैमिलीज थीं, इंडिया में तो एक ही है।  ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें राहुल गांधी की पार्टी में भूमिका, प्रियंका गांधी और प्रधानमंत्री के तौर पर मनमोहन सिंह की ताजपोशी के पीछे की कहानियों को दिखाया जाएगा।

 फिल्म में अनुपम खेर ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभाया है। ट्रेलर में प्रधानमंत्री बनने के बाद मनमोहन सिंह की जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। सोनिया गांधी का रोल जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नेट और राहुल के रोल में अर्जुन माथुर नजर आएंगे। अहाना कुमरा प्रियंका गांधी और दिव्या सेठ मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर की भूमिका में हैं

टॅग्स :नरेंद्र मोदीविवेक ओबेरॉय
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो