लाइव न्यूज़ :

शबाना आजमी के एक्सीडेंट पर पीएम मोदी का रिएक्शन आया सामने, ट्विटर पर लिखी ये बात

By ज्ञानेश चौहान | Updated: January 18, 2020 20:33 IST

शबाना आजमी का शनिवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर कार एक्सीडेंट हो गया था।

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी का शनिवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर कार एक्सीडेंट हो गया। इस एक्सीडेंट में शबाना को काफी चोटें आई हैं। इस एक्सीडेंट के बाद से ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स का सिलसिला शुरू हो गया। इस एक्सीडेंट पर अब पीएम मोदी का भी रिएक्शन सामने आया है।

पीएम मोदी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, "हादसे में शबाना आजमी जी के घायल होने की खबर दुखद है। मैं उसके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

आपको बता दें कि इस एक्सीडेंट में ड्राइवर को भी काफी गंभीर चोटें आई हैं। इस कार में जावेद अख्तर भी थे लेकिन वे सुरक्षित हैं। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल पारास्कर ने बताया कि दुर्घटना मुंबई से कभी 60 किलोमीटर दूर खालापुर के पास दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई।

शबाना आजमी जिस कार से यात्रा कर रही थीं वह ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि शबाना को नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है। लेकिन इसके बाद उन्हें मुम्बई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल ले जाया गया है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। 

टॅग्स :शबाना आज़मीनरेंद्र मोदीमोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया