लाइव न्यूज़ :

फिल्म इंडस्ट्री के डेलीगेशन ने मुंबई में पीएम मोदी से मुलाकात की, रखी ये खास मांगें

By भाषा | Updated: December 19, 2018 05:08 IST

बॉलीवुड के फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने महाराष्ट्र के एक दिन के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को राज भवन में मुलाकात की।

Open in App

बॉलीवुड के फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने महाराष्ट्र के एक दिन के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को राज भवन में मुलाकात की। इस दौरान भारतीय फिल्म उद्योग की समस्याओं पर चर्चा हुई। 

फिल्म निर्माता रितेश सिधवानी, करण जोहर, फिल्म निर्माता गिल्ड के अध्यक्ष सिद्धार्थ रॉय कपूर, राकेश रोशन, रोनी स्क्रूवाला और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी प्रतिनिधि मंडल का हिस्सा थे। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान अभिनेता सह निर्माता अक्षय कुमार और अजय देवगन भी मौजूद थे। 

उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ फिल्मी दुनिया की समस्याओं पर चर्चा हुई। इस साल 24 अक्टूबर के बाद से अब तक फिल्म निर्माताओं की प्रधानमंत्री के साथ दूसरी बैठक है। अक्टूबर में रितेश सिधवानी के नेतृत्व में अभिनेता आमिर खान के साथ फिल्म निर्माताओं ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। 

सूत्रों के अनुसार रितेश सिधवानी ने प्रधानमंत्री मोदी से सिनेमा को एक ‘उद्योग’ की तरह देखने की अपील की क्योंकि यह भारत के राजकोष और आर्थिक वृद्धि में योगदान देता है। इसके साथ ही सिनेमा एक वैश्विक सांस्कृतिक दूत की तरह दूसरे देशों के साथ द्विपक्षीय संबंध को भी बढ़ाता है। 

सूत्रों ने बताया, ‘‘ प्रधानमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह निजी रूप से इस उद्योग के मुद्दों को देखने के लिए एक विशेष समिति स्थापित करने की दिशा में काम करेंगे जो कि तेजी से इन मु्द्दों को देखेगी।' प्रधानमंत्री करीब 41,000 करोड़ रुपये मूल्य के आवासीय योजना शुरू करने के लिए यहां एक दिन के दौरे पर हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकरण जौहरअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया