लाइव न्यूज़ :

YRF स्पाई यूनिवर्स की आएगी सबसे बड़ी फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान', तय हुआ प्लॉट, लीड रोल में होंगे शाहरुख और सलमान

By अनिल शर्मा | Updated: February 17, 2023 10:15 IST

  इस दिवाली, सलमान खान टाइगर 3 में टाइगर के रूप में वापसी कर रहे हैं और फिल्म में शाहरुख खान का एक विस्तारित कैमियो है।

Open in App
ठळक मुद्देआदित्य चोपड़ा ने फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' का ड्रॉफ्ट तय कर लिया है।शाहरुख खान और सलमान खान इसमें लीड होंगे।आदित्य चोपड़ा और श्रीधर राघवन ने साथ मिलकर इस फिल्म की कहानी लिखी है।

मुंबईः 'टाइटर', 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' के बाद 'टाइगर वर्सेज पठान' का प्लॉट तैयार कर लिया गया है और इसमें लीड रोल में सलमान खान और शाहरुख खान नजर आएंगे। यश राज की स्पाई यूनिवर्स की इन फिल्मों को आगे बढ़ाने का कम ऋतिक-टाइगर की वॉर और फिर शाहरुख खान अभिनीत पठान ने किया।

पठान में टाइगर यानी सलमान खान की एंट्री ने शाहरुख खान के फैंस को आश्वास्त कर दिया था कि स्पाई यूनिवर्स की अगली कड़ी में सलमान के साथ शाहरुख भी नजर आएंगे।  इस दिवाली, सलमान खान टाइगर 3 में टाइगर के रूप में वापसी कर रहे हैं और फिल्म में शाहरुख खान का एक विस्तारित कैमियो है।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, आदित्य चोपड़ा ने शाहरुख खान-सलमान खान की लीड वाली फिल्म का पहला ड्राफ्ट लॉक कर लिया है।  रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य चोपड़ा और श्रीधर राघवन ने साथ मिलकर इस फिल्म की कहानी लिखी है। वहीं 'पिंकविला' ने एक सूत्र के हवाले से कहा, "दो हीरो ('टाइगर' और 'पठान') वाली इस फिल्म का प्लॉट तय कर लिया गया है।"

1995 में करण अर्जुन में सलमान-शाहरुख नजर आए थे। इस फिल्म के बाद दो सुपरस्टार दो हीरोवाले पठान वर्सेज टाइगर में नजर आएंगे। सूत्र के हवाले से पिंकविला ने लिखा है, यह फिल्म भारतीय सिनेमा के दो बड़े सुपरस्टार्स के आमने-सामने की कहानी दर्शाएगी, ठीक वैसे ही जैसे मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में आयरन मैन और कैप्टन अमेरिका के बीच और डीसी यूनिवर्स से बैटमैन बनाम सुपरमैन के बीच देखने को मिला था।

शाहरुख- सलमान के अलावा, YRF स्पाई यूनिवर्स में कबीर के रूप में सुपरस्टार ऋतिक रोशन भी हैं, जो किसी समय पठान और टाइगर के साथ भी काम करेंगे। फ्रैंचाइजी में दो अभिनेत्रियां भी हैं - डोया (कैटरीना कैफ) और रुबाई (दीपिका पादुकोण)।  श्रीधर राघवन, पिंकविला के साथ एक आधिकारिक बातचीत में, दो महिला नायक के बीच संभावित क्रॉसओवर की संभावना से भी इंकार नहीं किया था। फैन-पसंदीदा एंटी-हीरो जॉन अब्राहम (जिम) और टाइगर श्रॉफ (खालिद) भी इस जासूसी ब्रह्मांड का हिस्सा हैं। भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स के साथ आने वाले समय में कई और सुपरस्टार्स जुड़ेंगे।

टॅग्स :सलमान खानशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस