लाइव न्यूज़ :

'प्राइवेट पार्ट्स' दिखने वाली तस्वीर फोटोशूट का हिस्सा नहीं, की गई छेड़छाड़, पुलिस को दिए बयान में रणवीर सिंह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 15, 2022 13:45 IST

एनजीओ के एक पदाधिकारी ने शिकायत में आरोप लगाया था कि रणवीर सिंह ने अपनी तस्वीरों से महिलाओं की भावनाओं को आहत किया और उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाई है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस ने 29 अगस्त को न्यूड फोटोशूट मामले में अभिनेता रणवीर सिंह का बयान दर्ज किया था। मुंबई पुलिस ने एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के पदाधिकारी की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की थी।

मुंबईः पिछले महीने न्यूड फोटोशूट मामले में पुलिस को दिए बयान में रणवीर सिंह ने कहा है कि उनके फोटो के साथ छेड़छाल की गई है। रणवीर ने कहा कि जिन तस्वीरों के आधार पर उनके खिलाफ अश्लीलता के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है उनमें से एक तस्वीर को मॉर्फ किया गया है। अभिनेता ने पुलिस को दिए बयान में दावा किया कि  'प्राइवेट पार्ट्स' दिखने वाली तस्वीर 'पेपर' मैगजीन के न्यूड फोटोशूट का हिस्सा नहीं थी।

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने 29 अगस्त को न्यूड फोटोशूट मामले में अभिनेता रणवीर सिंह का बयान दर्ज किया था। अब प्राप्त जानकारी के अनुसार, रणवीर सिंह ने अपने बयान में दावा किया है कि किसी ने उनकी एक तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की और उसे बदल दिया है।

 मुंबई पुलिस ने एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के पदाधिकारी की शिकायत के आधार पर चेंबूर थाने में अभिनेता के खिलाफ जुलाई महीने एक प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने अभिनेता को नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने को कहा था। अभिनेता 29 अगस्त को सुबह सात बजे जांच अधिकारी के समक्ष पेश हुए और अपना बयान दर्ज करवाया था।

एनजीओ के एक पदाधिकारी ने शिकायत में आरोप लगाया था कि रणवीर सिंह ने अपनी तस्वीरों से महिलाओं की भावनाओं को आहत किया और उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 292 (अश्लील किताबों आदि की बिक्री), 293 (युवाओं को अश्लील सामग्री की बिक्री), 509 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से कोई शब्द कहना, इशारा करना या किसी कृत्य को अंजाम देना) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की थी।

टॅग्स :रणवीर सिंहमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट100 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन बनाते?, मुंबई में मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, 400000 रुपये मूल्य का कच्चा माल और रसायन जब्त

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

भारतMumbai: भांडुप में निर्माणाधीन स्थल पर हादसा, गड्ढे में गिरने से 10 घायल, 1 की मौत

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया