लाइव न्यूज़ :

पायल घोष का दावा- रॉड लेकर आए हमलावरों से वह बच गईं और उनके पास शायद एसिड की बोतल थी

By अनिल शर्मा | Updated: September 22, 2021 08:45 IST

अभिनेत्री ने बताया कि रविवार की रात वह बाहर अकेली ही गई थीं। उनके मुताबिक रविवार को उनका ड्राइवर नहीं आता है। वह आमतौर पर बाहर अकेली नहीं जाती हैं। लेकिन वह उस रात करीब 10 बजे दवाएं लेने अपनी कार से अकेली गईं।

Open in App
ठळक मुद्देपायल घोष ने कहा, इस तरह की घटना मेरे साथ कभी नहीं हुई।मुंबई में यह पहली बार है कि मुझे इसका सामना करना पड़ाघटना रविवार रात 10 बजे की है जब वह कार से बाजार दवा लेने गई थीं

मुंबईः एक साल पहले बॉलीवुड के एक शीर्ष फिल्म निर्माता पर MeToo का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष ने दावा किया है कि हाल ही में कुछ हमलावरों ने उनपर हमला किया था। पायल के मुताबिक वह कुछ दवाएं लेने फॉर्मेसी गई थीं उसी दौरान कुछ हलावरों ने उनपर हमला किया, वह बच गईं। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि उनके पास एसिड की बोतलें भी थीं।

अभिनेत्री ने बताया कि रविवार की रात वह बाहर अकेली ही गई थीं। उनके मुताबिक रविवार को उनका ड्राइवर नहीं आता है। वह आमतौर पर बाहर अकेली नहीं जाती हैं। लेकिन वह उस रात करीब 10 बजे दवाएं लेने अपनी कार से अकेली गईं। पायल ने बताया कि वह अच्छी ड्राइवर नहीं, लिहाजा कार को कुछ दूरी पर खाली जगह पार्क किया था। तभी अचानक से कुछ हमलावर आ गए और रॉड से उनपर हमला किया।

पायल ने बताया कि हमलावरों ने रॉड से उनके सिर पर हमला किया लेकिन बचाव में उनके हाथ पर जा लगा। वह जोर से चिल्लाईं। बकौल पायल, उनके हाथ में एक बोतल थी, जिस पर मुझे तेजाब का शक था। उन्होंने मुझे रॉड से मारने की भी कोशिश की। मैंने भागने की कोशिश की और चिल्लाया, तभी रॉड मेरे बाएं हाथ पर गिर गई और मैं घायल हो गया। संभवत: मैं आज थाने जाकर प्राथमिकी दर्ज कराऊंगा।

पायल ने आगे कहा, इस तरह की घटना मेरे साथ कभी नहीं हुई। मुंबई में यह पहली बार है कि मुझे इसका सामना करना पड़ा। मुझे नहीं पता कि क्या था। हाल ही में पायल ने अपने घायल हाथ की एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। तस्वीर साझा करते हुए पायल ने लिखा- मैं दर्द से पूरी रात सो नहीं सकी।

टॅग्स :पायल घोषबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल