लाइव न्यूज़ :

पायल घोष मामला: निर्माता अनुराग कश्यप पुलिस थाने पहुंचे, हाथ में दिखे कुछ दस्तावेज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 1, 2020 12:55 IST

Open in App
ठळक मुद्देअपनी शिकायत में घोष ने आरोप लगाया है कि कश्यप ने 2013 में उनके साथ बलात्कर किया थावर्सोवा पुलिस ने कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

अभिनेत्री पायल घोष द्वारा दर्ज कराए बलात्कार के मामले में फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप बृहस्पतिवार को वर्सोवा पुलिस थाने पहुंचे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया था। अधिकारी ने बताया कि कश्यप अपने दो सहयोगियों के साथ सुबह करीब 10 बजे पुलिस थाने पहुंचे। इस दौरान कश्यप हाथ में कुछ दस्तावेज लिए हुए भी दिखे।

अधिकारी ने बताया कि उनके वकील भी कुछ देर बाद पुलिस थाने पहुंचे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री घोष अपने वकील नितिन सतपुते के साथ 22 सितम्बर को पुलिस थाने पहुंची थीं, जिसके बाद वर्सोवा पुलिस ने कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

अपनी शिकायत में घोष ने आरोप लगाया है कि कश्यप ने 2013 में उनके साथ बलात्कर किया था। घोष ने मंगलवार को केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी और निर्देशक के खिलाफ कार्रवाई की अपील की थी।

मुलाकात के बाद मंत्री ने संवाददताओं से कहा कि राज्यपाल ने कहा है कि वह इस मामले में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख से बात करेंगे। घोष ने सोमवार को आठवले के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन किया था और कश्यप की गिरफ्तारी की मांग की थी।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा था कि कश्यप को पुलिस ने इस सप्ताह गिरफ्तार नहीं किया गया तो उनकी पार्टी प्रदर्शन करेगी। कश्यप के खिलाफ इस सप्ताह वर्सोवा थाने में भादंवि की धारा 376(I) ,354, 341 और 342 के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

टॅग्स :अनुराग कश्यपपायल घोष
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'बॉलीवुड में फिल्मों का प्रमोशन पैसे की बर्बादी है': हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री से क्यों निराश हैं अनुराग कश्यप

बॉलीवुड चुस्कीअनुराग कश्यप की 'निशानची' में विनीत कुमार सिंह का 'जबरदस्त' जलवा, किया कमाल

बॉलीवुड चुस्कीअनुराग कश्यप की 'निशानची' 'गैंग ऑफ वासेपुर' से पूरी तरह से अलग, अनुराग कश्यप...

बॉलीवुड चुस्की'औकात में रहो': मनोज मुंतशिर ने ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए अनुराग कश्यप को दी खुली चेतावनी | VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीAnurag Kashya: ब्राह्मण समुदाय पर विवादित बयान, ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट लिख अनुराग कश्यप ने मांगी माफी, आप मुझे जितना गाली देना चाहें दे, मेरे परिवार ने कुछ नहीं कहा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?