लाइव न्यूज़ :

चुनावी मैदान में पवन सिंह, अक्षरा सिंह, शिल्पी राज, मैथिली ठाकुर, खेसारी लाल यादव, नीतू चंद्रा और नेहा शर्मा?, टिकट रेस में भोजपुरी-बॉलीवुड एक्टर

By एस पी सिन्हा | Updated: October 7, 2025 16:20 IST

आज बिहार के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी से शिष्टाचार मुलाकात और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। अब आशीर्वाद के रूप में क्या उन्हें भाजपा में एंट्री मिलती है, यह तो देखने वाली बात होगी।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षरा सिंह अब भाजपा में शामिल होकर भोजपुरी का झटका देने की कोशिश में है।अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से तस्वीर शेयर की है।केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ नजर आ रहीं हैं।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान होते ही चुनावी मैदान में ताल ठोकने को तैयार बैठे योद्धाओं ने टिकट के लिए अपनी सरगर्मी बढ़ा दी है। टिकटों को लेकर पार्टी कार्यालयों के साथ-साथ बड़े-बड़े नेताओं के घरों के अंदर-बाहर भारी भीड़ जुट रही है। हाजिरी लगाने वालों में केवल नेता और कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि, मुखिया, सरपंच से लेकर यू-ट्यूबर, भोजपुरी अभिनेता-अभिनेत्री और बॉलीवुड की अभिनेत्रियां भी टिकट के रेस में आ गए हैं। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह, भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, गायक शिल्पी राज, मैथिली ठाकुर, खेसारी लाल यादव के साथ-साथ अब नीतू चंद्रा और नेहा शर्मा जैसी हीरोइन की भी चुनाव लड़ने की चर्चा हो रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को अक्षरा सिंह अब भाजपा में शामिल होकर बिहार की राजनीति को भोजपुरी का झटका देने की कोशिश में है।

अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ नजर आ रहीं हैं। उन्होंने अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि ‘आज बिहार के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी से शिष्टाचार मुलाकात और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। अब आशीर्वाद के रूप में क्या उन्हें भाजपा में एंट्री मिलती है, यह तो देखने वाली बात होगी।

लेकिन उनकी पोस्ट की गई तस्वीर को देखकर बिहार की राजनीति में चर्चा तो शुरू हो ही गई है। इसके पहले अभी पिछले दिनों पवन सिंह ने भाजपा के दिग्गज नेताओं से मुलाकात की थी। चर्चा है कि भाजपा उन्हें डेहरी-ऑन-सोन के किसी भी सीट से चुनाव लड़ा सकती है। पवन सिंह ने पिछला लोकसभा चुनाव काराकाट से निर्दलीय लड़ा था, लेकिन हार गए थे।

इस बार भाजपा या तो उन्हें स्टार प्रचारक बनाएगी या फिर काराकाट से मैदान में उतार सकती है। ऐसे में अक्षरा सिंह और पवन सिंह का पुराना विवाद एक बार फिर बिहार में गर्मा सकता है। अगर अक्षरा सिंह चुनाव लड़ती हैं तो यह भाजपा में एक और स्टारडम की एंट्री की कहानी बन सकती है। उधर, खेसारी लाल यादव ने भी ऐलान किया है कि उनकी पत्नी राजद के टिकट पर सारण जिले में चुनाव लडेंगी।

इसबीच बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा के भी चुनाव लड़ने की चर्चा हैं। अगर नीतू चंद्रा इस बार चुनाव लड़ती हैं तो वह कांग्रेस या जदयू की टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि, नीतू कहती हैं कि मेरी पहचान मेरी कला है, और मैं लोगों की सेवा करना चाहती हूं।

वहीं, भागलपुर के दिग्गज कांग्रेस नेता अजीत शर्मा की बेटी नेहा शर्मा को लेकर एक बार फिर से बिहार में चर्चा शुरू हो गई है। पिछली बार कांग्रेस भागलपुर से चुनाव लड़ाना चाहती थी, लेकिन नेहा ने मना कर दिया था। हालांकि, अपने पिता के प्रचार में वह भागलपुर में काफी सक्रिय रहती हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव को देखते हुए गायक-गायिका और हीरो-हीरोइन भी अब सियासी कदम बढाने की तैयारी में हैं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025पवन सिंहखेसारी लाल यादवअक्षरा सिंहबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?