लाइव न्यूज़ :

'आज मैं जब शहनाज को देखती हूं तो रूह कांप जाती है', सिद्धार्थ के निधन के बाद बोलीं पवित्रा- दोनों के बीच पति-पत्नी जैसा रिश्ता था

By अनिल शर्मा | Updated: September 6, 2021 08:55 IST

अपने एक हालिया साक्षात्कार में शहनाज का जिक्र करते हुए पवित्रा ने कहा, आज जब मैं शहनाज को देखती हूं तो रूह कांप जाती है। इन दोनों के बीच पति-पत्नी जैसा रिश्ता है, उस रिश्ते के लिए लोग सपने देखते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देटीवी अभिनेत्री पवित्रा पुनिया ने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर दुख जताया हैपवित्रा ने एक इंटरव्यू में शहनाज का जिक्र करते हुए कहा, उसे देखती हूं तो रूह कांप जाती हैउन दोनों के बीच पति-पत्नी जैसा रिश्ता है, उस रिश्ते के लिए लोग सपने देखते हैंः पवित्रा

मुंबईः सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद हर कोई उनकी मां और शहनाज को लेकर चिंतित है। खासकर शहनाज गिल की हालत लोगों से देखी नहीं जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर शहनाज के वायरल कुछ वीडियो को देख उनके फैंस भी व्यथित हैं। इसी बीच टीवी अभिनेत्री और बिग बॉस में उनकी प्रतिद्वंदी रहीं पवित्रा पुनिया ने भी शहनाज के प्रति अपना दुख व्यक्त किया है।

टीवी अभिनेत्री पवित्रा पुनिया ने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर दुख जताते हुए कहा है, आज मैं जब शहनाज़ गिल को देखती हूं तो रूह कांप जाती है...लोग उनके जैसा पवित्र बंधन का सपना देखते हैं।" उन्होंने कहा, (दोनों के बीच) ये रिश्ता पति पत्नी से कम नहीं था...रोमियो-जूलियट और सोहनी महिवाल के बाद लोग...सिद्धार्थ और शहनाज़ को याद रखेंगे।

पवित्रा पुनिया ने आगे कहा, वो (शहनाज) अब तक सिद्धार्थ को खोने के दर्द से जूझ रही हैं। पवित्रा ने सिद्धार्थ पर गर्व होने की भी बात कही। उनकी उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ अगले कुछ सालों में वो सबकुछ पा सकते थे जिसकी उन्होंने कल्पना की थी।

अपने एक हालिया साक्षात्कार में शहनाज का जिक्र करते हुए पवित्रा ने कहा, आज जब मैं शहनाज को देखती हूं तो रूह कांप जाती है। इन दोनों के बीच पति-पत्नी जैसा रिश्ता है, उस रिश्ते के लिए लोग सपने देखते हैं। मैं नहीं कहूंगी कि ये दोस्ती थी या गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड। उन्होंने कहा कि सोनी-महिवाल, रोमियो-जूलियट के बाद लोद सिद्धार्थ-शहनाज को याद करेंगे।

टॅग्स :सिद्धार्थ शुक्‍लाशहनाज गिलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल