लाइव न्यूज़ :

Pati, Patni Aur Woh Trailer Review: कॉमेडी से लबालब भरा है फिल्म 'पति,पत्नी और वो' का ट्रेलर, कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनकर ने की शानदार एक्टिंग; यहां देखें

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 4, 2019 14:12 IST

यह फिल्म साल 1978 में आई फिल्म 'पति, पत्नी और वो' का रीमेक है। ट्रेलर में कार्तिक आर्यन का नाम चिंटू त्यागी, उनकी पत्नी बनी भूमि पेडनेकर का नाम वेदिका और 'वो' के किरदार को अनन्या पांडे निभा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देट्रेलर में चिंटू त्यागी यानी कार्तिक आर्यन काफी क्यूट नजर आ रहे हैं।भूमि पेड़नेकर भी अपने हाव भाव और एक्टिंग से आपका दिल जीतने के लिए तैयार है।

बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनकर और अनन्या पांडे की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' का ट्रेलर रिलीज हो गया। इस ट्रेलर में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। यह फिल्म साल 1978 में आई फिल्म 'पति, पत्नी और वो' का रीमेक है। ट्रेलर में कार्तिक आर्यन का नाम चिंटू त्यागी, उनकी पत्नी बनी भूमि पेडनेकर का नाम वेदिका और 'वो' के किरदार को अनन्या पांडे निभा रही हैं।

ट्रेलर में चिंटू त्यागी यानी कार्तिक आर्यन काफी क्यूट नजर आ रहे हैं। साथ ही वेदिका यानी भूमि पेड़नेकर भी अपने हाव भाव और एक्टिंग से आपका दिल जीतने के लिए तैयार है। फिल्म में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए अनन्या पांडे ने भी कमर कस ली है।

फिल्म के ट्रेलर में यह दिखाया गया है कि कैसे शादीशुदा होते हुए चिंटू त्यागी यानी कार्तिक अपनी नई असिस्टेंट के प्यार में पड़ जाते हैं। फिर यहीं से शुरू होती है पति, पत्नी और वो के बीच की कहानी। ट्रेलर में एक से बढ़कर एक डायलॉग डाले गए हैं। 

ट्रेलर में आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना ने भी कॉमेडी का तड़का लगाया है। कार्तिक, अनन्या, भूमि की फिल्म पति पत्नी और वो 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होने वाली है। इसका डायरेक्शन मुदस्सर अजीज ने किया है। यहां देखें  'पति, पत्नी और वो' का ट्रेलर

टॅग्स :कार्तिक आर्यनभूमि पेडनेकरअनन्या पाण्डेयमूवी ट्रेलरबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल