लाइव न्यूज़ :

'Pati Patni Aur Woh': वैवाहिक बलात्कार डायलॉग विवाद पर अब कार्तिक आर्यन का रिएक्शन आया सामने, कही ये बात

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 29, 2019 15:26 IST

फिल्म 'पति, पत्नी और वो' एक कॉमेडी एंटरटेनर फिल्म है जिसके ट्रेलर दर्शकों ने सराहा है। इस फिल्म के गाने 'धीमे-धीमे' और 'अखियां से गोली मारे' को फैस खूब पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होने की उम्मीद है।

Open in App

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही विवादों में आ गया है। ट्रोलर्स का कहना है कि इस फिल्म में वैवाहिक बलात्कार जैसे डायलॉग्स का यूज किया गया है। हाल ही में फिल्म निर्माताओं ने यह घोषणा की थी कि इस फिल्म से ऐसी लाइनों को हटा दिया गया है जिनकी वजह से विवाद हो रहा था।

अब इस विवाद पर कार्तिक आर्यन का रिएक्शन सामने आया है। फिल्म से डायलॉग को हटाने के बारे में बात करते हुए, कार्तिक ने बताया कि उन्होंने जिम्मेदारी ली है क्योंकि यह कुछ ऐसा हो सकता है जो उनके इरादे के अनुरूप नहीं था। निर्माताओं ने महसूस किया कि उन्हें उस शब्द का उपयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए, इसलिए उन्होंने इसे ठीक करवाया और बदलाव किए क्योंकि वे लोगों की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहते थे।

कार्तिक ने बताया कि जब वे इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो उन्हें इसका एहसास नहीं था। उन्होंने इस ट्रेलर को कई लोगों को दिखाया था, लेकिन किसी ने इस डायलॉग को नोटिस नहीं किया। वे किसी की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहते थे। यह उनकी फिल्म का विषय नहीं है और न ही यह उनका इरादा था।

फिल्म 'पति, पत्नी और वो' एक कॉमेडी एंटरटेनर फिल्म है जिसके ट्रेलर दर्शकों ने सराहा है। इस फिल्म के गाने 'धीमे-धीमे' और 'अखियां से गोली मारे' को फैस खूब पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होने की उम्मीद है।

टॅग्स :पति पत्नी और वोकार्तिक आर्यनभूमि पेडनेकरअनन्या पाण्डेय
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office: तीन दिन में 21.24 करोड़ रुपये कमाई, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन मचा रहे धमाल

बॉलीवुड चुस्कीजज्बातों की गहराई और नए दौर की प्रेम कहानी का सुंदर ताना-बाना है ‘तू मेरी मैं तेरा...’

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri teaser: कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे की नई फिल्म का टीजर हुआ लॉन्च, देखें दोनों की केमिस्ट्री | Watch

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?