लाइव न्यूज़ :

'Pati Patni Aur Woh' Box Office Collection Day 3: कार्तिक आर्यन की 'पति, पत्नी और वो' ने मचाया तहलका, जानिए तीसरे दिन की धांसू कमाई

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 9, 2019 08:55 IST

शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म को तीन दिन पूरे हो चुके हैं और इन तीनों दिनों की कुल कमाई की अगर हम बात करें तो यह लगभग 34 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।

Open in App

बॉलीवुड स्टार्स कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), अनन्या पांडेय (Ananya Panday) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की फिल्म 'पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh)' ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाकर रखा है। शुक्रवार को रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म में कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर की एक्टिंग की खूब तारीफें की जा रही है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट (Box Office India) के अनुसार फिल्म 'पति, पत्नी और वो' ने तीसरे दिन यानी रविवार को लगभग 14 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म को तीन दिन पूरे हो चुके हैं। इन तीनों दिनों की कुल कमाई की अगर हम बात करें तो यह लगभग 34 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।

रिलीज के दिन कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' ने अर्जुन कपूर की फिल्म 'पानीपत' (Panipat) को पछाड़ दिया था।  फिल्म 'पति, पत्नी और वो' पर फिल्म क्रिटिक्स ने भी काफी अच्छा फीडबैक दिया है। 

फिल्म 'पति, पत्नी और वो' में कार्तिक आर्यन की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है। साथ ही भूमि पेडनेकर ने भी अपने किरदार के साथ पूरी तरह न्याय किया है। फिल्म में अनन्या पांडे ने भी अच्छी एक्टिंग करने की कोशिश की है लेकिन उन्हें अभी अपने किरदार में और ज्यादा ढ़लने की जरूरत है।

अपनी पत्नी को धोखा देकर किसी और लड़की के साथ चक्कर चलाने वाले लोगों की जिंदगी में कैसे बवाल खड़ा हो जाता है इस बात को इस फिल्म में बखूबी तरीके से दिखाया गया है। फिल्म में डायलॉग्स एक से बढ़कर एक हैं। फिल्म की कहानी को देखकर यह लगता है कि यह फिल्म सिर्फ इंटरटेनमेंट के लिए नहीं, बल्कि एक सबक सीखाने के मकसद से भी बनाई गई है।

फिल्म में आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना ने भी शानदार एक्टिंग की है। उनकी कॉमेडी ने दर्शकों को खूब हंसाया। यह फिल्म साल 1978 में आई फिल्म 'पति, पत्नी और वो' का सीक्वल है। फिल्म में एक शादीशुदा शख्स को किसी दूसरी खूबसूरत लड़की से प्यार हो जाता है और इसका पता उसकी पत्नी को चल जाता है, फिर क्या... असली ड्रामा यहीं से शुरू होती है।

टॅग्स :पति पत्नी और वोकार्तिक आर्यनभूमि पेडनेकरअनन्या पाण्डेयबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल