लाइव न्यूज़ :

Parineeti Chopra Birthday Special: ये थी परिणीति चोपड़ा की पहली जॉब, ऐसे कम किया 28 किलो वजन

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: October 22, 2018 15:42 IST

Parineeti Chopra Birthday Special, Career, Job, Health & Untold story in Hindi: परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा की कज़न हैं लेकिन उन्होंने फिल्मी दुनिया में यश राज फिल्म्स में मैनेजर के तौर पर अपना करियर शुरू किया।

Open in App

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज अपना 30 वां जन्मदिन मना रही हैं। 22 अक्टूबर, 1988 को हरियाणा के अंबाला में  एक पंजाबी परिवार में जन्मीं परिणीति सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा की कजन होने के बाद भी उन्होंने कभी फिल्मों में आने के लिए इस चीज का सहारा नहीं लिया।

आपको ये बात जानकार हैरानी होगी कि परिणीति ने अभिनय में हाथ आजमाने से पहले यश राज फिल्म्स प्रोडक्शन में मैनेजर के तौर पर करियर शुरू किया था। उन्होंने 'दिल बोले हड़िप्पा', 'रॉकेट सिंह', 'बदमाश कंपनी', 'लफंगे परिंदे' और 'बैंड बाजा बारात' जैसी फिल्मों में मैनेजमेंट का काम संभाला था।

परिणीति ने 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से अपना एक्टिगं डेब्यू किया। हालाँकि  इस फिल्म में वो सपोर्टिंग एक्ट्रेस थीं लेकिन उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। उन्हें बॉलीवुड में पहचान 'इशकजादे' (2012) से मिली। परिणीति इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ नजर आई थीं। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया।

परिणीति ने 'शुद्ध देसी रोमांस' (2013), 'हंसी तो फंसी' (2014), दावत-ए-इश्क (2014), किल दिल (2014), 'मेरी प्यार बिंदू' (2017), 'गोलमाल अगेन' (2017) , नमस्ते इंग्लैंड (2018) जैसी  फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनायी। बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि परिणीति ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली है। वो शास्त्रीय गायन करती हैं। फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' में उन्होंने एक गाना भी गाया है।

परिणीति चोपड़ा ने ऐसे कम किया 28 किलो वज़न

अभिनय में हाथ आजमाने से पहले परिणीति का वजन काफी ज्यादा था। कहा जाता है कि हिरोइन बनने के लिए उन्होंने 28 किलो वज़न कम किया था। अपने वेट को लेकर परिणीति कितनी कमिटेड थीं ये इससे पता चलता है कि उन्होंने वेट लॉस की देश से बाहर ऑस्ट्रेलिया में कड़ी ट्रेनिंग की।

परिणीति ने ऑस्ट्रेलिया जाकर एक डेटॉक्स प्रोग्राम फॉलो किया। परिणीति  रोज सुबह जॉगिंग करने के बाद एक घंटे योगा करती थीं। इतना ही नहीं वो स्वि‌मिंग,  घुड़सवारी, जिमिंग और डांस भी करती थीं।

वजन घटाने के लिए परिणीति ने अपनी डेली डाइट में भी काफी बदलाव किये थे। उन्होंने फास्टफूड बिलकुल छोड़ दिया था। 

परिणीति ने पूरे साल एक स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो किया। वे सुबह नाश्ते में एक ग्लास दूध, ब्राउन ब्रेड, दो अंडे और कभी-कभी जूस लेती थीं। लंच में वो सिर्फ वो दाल और रोटी, ब्राउन राइस, हरा सलाद और हरी सब्जियां लेती थीं। वो सोने से दो घंटे पहले तक डिनर लेती थीं। वो डिनर में कम तेल में बना सदा खाना, एक ग्लास दूध और कभी-कभी चॉकलेट शेक लेती थीं। 

इतनी कड़ी मेहनत और अनुशासन के बाद ही परिणीति 28 किलो वज़न कम कर पाईं। ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले वो 38 इंच वेस्ट वाली जीन्स पहनती थीं और अब उनकी कमर 30 इंच है।

परिणीति अपने इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि वो आज भी डाइट को लेकर कड़े नियम फॉलो करती हैं।

टॅग्स :परिणीति चोपड़ाबर्थडे स्पेशलप्रियंका चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?