लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: कभी बैंक में काम करते थे परेश रावल, जानें निजी जिंदगी से लेकर फिल्मी दुनिया तक का सफर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 30, 2019 07:37 IST

परेश रावल का जन्‍म 30 मई 1950 को मुंबई के एक गुजराती परिवार में हुआ था। एक्टर ने मुंबई में ही अपनी पढ़ाई पूरी की थी।

Open in App

बॉलीवुड के शानदार एक्टर्स में से एक परेश रावल का आ‍ज जन्‍मदिन है। उन्‍होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी की बदौलत बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल किया है। उन्‍होंने अपने करियर की शुरुआती दौर में एक विलेन के रूप में खुद को स्‍थापित करने के बाद उन्‍होंने कॉमेडी की ओर रुख किया। परेश ने अपने अब तक के करियर में हर तरह के रोल को पर्दे पर प्ले किया है।

-परेश रावल का जन्‍म 30 मई 1950 को मुंबई के एक गुजराती परिवार में हुआ था। एक्टर ने मुंबई में ही अपनी पढ़ाई पूरी की थी। साल 1985 में परेश ने बॉलीवुड में फिल्‍म 'अर्जुन' से डेब्‍यू किया था। साल 1986 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'नाम' से शोहरत हासिल की थी।

-परेश रावल ने मिस इंडिया (1979) स्‍वरूप संपत से शादी की है।साल 1975 में पहली बार परेश रावल ने स्‍वरूप संपत को एक कार्यक्रम में देखा था। वहीं, देखते ही उनसे शादी करने का मन परेश   बना लिया था।

-फैंस को शायद ही पता है कि परेश मुंबई में गुजरात से इंजीयरिंग पढ़ने के लिए गए थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और वह एक्टर बन गए।

-कम ही लोग इस बात को जानते हैं कि परेश ने कुछ समय बैंक ऑफ बड़ौदा में काम किया था, इसके बाद उनको इस बात का ए‍हसास हुआ कि उनके अंदर अभिनय की क्षमता है और वे इस क्षेत्र में आ गये

-परेश रावल को दो बार राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जा चुका है. साल 2014 में उन्‍हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से नवाजा गया है

-परेश रावल ने अंदाज अपना अपना (1994), हेरा फेरी (2000), नायक (2001), हंगामा (2003), हलचल (2004), दीवाने हुए पागल (2005), गरम मसाला (2005), फिर हेरा फेरी (2006), गोलमाल : फन अनलिमिटेड (2006), भागम भाग (2006), भूल भूलैय्या (2007), वेलकम (2007), ओएमजी- ओ माई गॉड (2012), वेलकम बैक (2015) और टाइगर जिंदा है (2017) जैसी सुपरहिट फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं

टॅग्स :परेश रावलबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?